फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिजनों ने किया सड़क जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी मदद के लिए सड़क जाम किया
विज्ञापन

सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का आश्वासन देकर परिजनों को मनाया
जीप की चपेट में आने से हुई थी सात वर्षीय बालक की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
छितौनी। मस्जिदिया टोला में एनएच-28बी पर एक जीप की चपेट में आने से बृहस्पतिवार को हुई सात वर्षीय बालक की मौत के मामले में शुक्रवार को भी परिजनों ने सड़क जाम कर दिया। पनियहवा-पडरौना मार्ग को जाम कर रहे परिजनों और गांव के लोग पीड़ित परिवार की सरकारी मदद किए जाने की मांग कर रहे थे। सूचना पर पहुंचे खड्डा विधायक और एसडीएम ने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। उन्होंने पीड़ित परिवार को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का आश्वासन दिया।
बृहस्पतिवार को एक जीप की चपेट में आने से मस्जिदिया टोला निवासी राजेश भारती के सात वर्षीय पुत्र प्रिंस की मौत हो गई थी। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। परिजन एनएच-28बी को जाम कर दिए। वहां पहुंचे एसडीएम खड्डा अरविंद कुमार व एसओ पंकज गुप्ता ने समझा बुझाकर जाम हटवा दिया था। लेकिन परिजन व ग्रामीण पुलिस की गाड़ी बताकर शुक्रवार को भी सरकारी योजना का लाभ और नौकरी की मांग करते हुए एनएच जाम दिए। इसकी सूचना पर पहुंचे खड्डा के विधायक जटाशंकर त्रिपाठी और एसडीएम अरविंद कुमार ने सरकारी योजना के तहत पारिवारिक लाभ सहित अन्य सुविधाएं दिलाने का आश्वासन देकर रास्ता जाम खत्म कराए। इसके बाद एनएच-28 बी पर आवागमन सामान्य हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
छितौनी। प्रिंस की मौत के मामले में हनुमानगंज थाने की पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ केस दर्ज किया है। हनुमानगंज एसओ पंकज गुप्ता ने बताया कि मृतक के दादा लल्लन की तहरीर पर अज्ञात वाहन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें