खड्डा क्षेत्र के राजगीर मिस्त्री की दिल्ली में मौत
खड्डा। थाना क्षेत्र के सारंगछपरा निवासी राजगीर मिस्त्री की दिल्ली में छत से गिरकर मौत हो गई। शनिवार को घटना की खबर मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन शव लाने के लिए दिल्ली रवाना हो गए हैं।
इस गांव के निवासी हरमेश शर्मा काफी दिनों से दिल्ली में रहकर राजगीर मिस्त्री का कार्य करते थे। वहां शुक्रवार की रात कार्य करने के दौरान छत से गिर गए, जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई। शनिवार को मौत की जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मचा है।
वह तीन बच्चों के पिता थे। जिला पंचायत के पूर्व सदस्य संदीप श्रीवास्तव ने मृतक के घर पहुंच कर ढांढस बंधाया और शव मंगाने का इंतजाम कराया।