खड्डा के सुभाष चौक पर धरना देते सभासद सभासद संतोष तिवारी व अन्य लोग।संवाद।
- फोटो : KUSHINAGAR
अनियमितता का आरोप लगाकर सभासदों ने दिया धरना
संवाद न्यूज एजेंसी
खड्डा। स्थानीय कस्बा के सुभाष चौक पर कस्बा के सभासदों ने मंगलवार को धरना प्रदर्शन किया। इसमें सभासदों ने नगर पंचायत के विकास कार्यों में अनियमितता का आरोप लगाते हुए बोर्ड की बैठक नियमित कराने की मांग की।
सभासद संतोष तिवारी ने कहा कि कस्बा के विकास कार्यों में अनियमितता बरती जा रही है। बीते दो वर्ष से बोर्ड की बैठक नहीं हुई है। चेयरमैन के लगातार अनुपस्थित रहने से विकास कार्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने चेताया कि यदि सभासदों की मांगें पूरी नहीं हुई तो बुधवार से आमरण अनशन शुरू किया जाएगा।
इस दौरान भगवती शरण पांडेय, कैलाश भारती, मधोक गुप्ता, पशुपतिनाथ रौनियार, शिवशंकर गुप्त, गजेंद्र यादव उर्फ पिंटू, संजय गुप्ता, अनील गुप्ता, महादेव चौधरी आदि मौजूद रहे।