परशुराम जयंती पर निकाली गई शोभायात्रा
जिले भर में मनाई गई भगवान परशुराम की जयंती
पडरौना। भगवान परशुराम की जयंती मंगलवार को पडरौना शहर सहित कप्तानगंज और जिले के अन्य हिस्सों में मनाई गई। शोभायात्रा भी निकाली गई। इसमें विधायक, पूर्व विधायक, नगरपालिका के चेयरमैन सहित काफी संख्या में लोग शामिल हुए।
अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (रा.) की जनपद इकाई ने परशुराम जयंती मनाई। इस उपलक्ष्य में नगर के जूनियर हाईस्कूल से शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा तिलक चौक, मेन रोड, ओंकार मंजूषा कटरा, साहबगंज, बावली चौक, रामकोला रोड, सुभाष चौक होते हुए पुन: जूनियर हाईस्कूल परिसर में पहुंचकर समाप्त हो गई। इस दौरान शोभायात्रा के स्वागत और जलपान की भी व्यवस्था की गई थी।
शोभायात्रा की शुरुआत सदर विधायक मनीष जायसवाल ने श्रद्धालुओं के स्वागत से किया। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा का यह कार्य सराहनीय है। पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने कहा कि भगवान परशुराम स्वयं नारायण के अवतार माने जाते हैं। नगरपालिका के अध्यक्ष विनय जायसवाल ने कहा कि भगवान परशुराम आज भी पृथ्वी पर मौजूद हैं। वह वीरता के प्रतीक माने जाते हैं।
शोभायात्रा में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (रा.) के जिला महासचिव अजय मिश्रा, मीडिया प्रभारी आदित्य दीक्षित, आनंद मणि त्रिपाठी, एडवोकेट अशोक दीक्षित, नगरपालिका अध्यक्ष के प्रतिनिधि मनीष जायसवाल, राजेश पांडेय, नवीन ओझा, गौरव तिवारी, मनीष तिवारी, शशिकांत मिश्रा, आदर्श दीक्षित, आशुतोष उपाध्याय, ऋतिक शुक्ला, वेद प्रकाश मिश्र आदि शामिल रहे।
...
भगवान परशुराम के पदचिह्नों पर चलने का संकल्प
कप्तानगंज। चाणक्य सनातन समाज की तरफ से कस्बे में मंगलवार को भगवान परशुराम की जयंती मनाई गई। रामजानकी मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में हवन-पूजन भी किया गया। इसके बाद श्रीमद्भागवत गीता और केसरिया गमछा देकर कुछ लोगों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक विनय प्रकाश गौड़ ने कहा कि भगवान परशुराम सनातन धर्म के प्रतीक रहे। इस दौरान भगवान परशुराम के पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम के आयोजक अजय मिश्रा उर्फ गोलू ने आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया। अध्यक्षता भाजपा नेता जयप्रकाश उपाध्याय और संचालन राजेश उपाध्याय ने किया।
इस दौरान महंत श्रीप्रकाश दास, आनंद मिश्रा, विनोद गोविंद राव, सतीश पांडेय, देवेंद्र मिश्रा, हरिओम मिश्रा, विजय दुबे, रामगोपाल गुप्ता, हरेराम गुप्ता, विजय खेतान, अजय खेतान, प्रमोद श्रीवास्तव, डॉ. बीपी सिंह, अमित तिवारी, संतोष जायसवाल, योगेंद्र सिंह, दिवाकर पांडेय, अशोक पांडेय, अभिषेक पांडेय, डॉ. एसएन कुशवाहा आदि मौजूद रहे।