15 मई को सीएम लेंगे तैयारियों का जायजा
प्रधानमंत्री के आगमन मद्देनजर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 15 मई को तैयारियों का जायजा ले सकते हैं। एयरपोर्ट से वह सड़क मार्ग से कुशीनगर जाएंगे। हेलीपैड से लेकर महापरिनिर्वाण मंदिर तक तैयारियों का निरीक्षण करेंगे और अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।
एसपीजी दस्ता पहुंचा
प्रधानमंत्री के संभावित आगमन के मद्देनजर एसपीजी जवान बृहस्पतिवार दोपहर कुशीनगर पहुंच गए। एसडीएम वरुण कुमार पांडेय ने उनके ठहरने के लिए होटल में प्रबंध कराया है। एसपीजी जवानों ने प्रधानमंत्री की सुरक्षा के लिए एयरपोर्ट से लेकर हेलीपैड व मंदिर तक दौराकर एक-एक बिंदु का निरीक्षण किया।