सेवरही पुलिस चौकी पर धरना देते पूर्व विधायक अजय कुमार लल्लू से वार्ता करती सेवरही पुलिस।संवाद।
- फोटो : KUSHINAGAR
पूर्व विधायक ने रौनियार समाज के साथ दिया धरना
- हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
तमकुहीरोड। सेवरही नगर पंचायत के इंदिरा नगर निवासी अशोक रौनियार की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत में पुलिस हत्यारोपियों की गिरफ्तारी नहीं कर सकी है। उनकी गिरफ्तारी के लिए पूर्व विधायक की अगुवाई में रौनियार समाज के लोगों ने शुक्रवार को सेवरही पुलिस चौकी पर धरना दिया।
सेवरही नगर पंचायत के इंदिरानगर निवासी अशोक रौनियार की पिछले दिनों जानकीनगर मोहल्ले में संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई थी। सेवरही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था और मुकदमा भी पंजीकृत कर लिया था। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक अजय कुमार लल्लू की अगुवाई में सेवरही पुलिस चौकी पर धरना दिया। एसओ सेवरही आशुतोष कुमार सिंह ने पूर्व विधायक और पीड़ित परिवार के लोगों से बातचीत की। पीड़ित परिवार को आश्वस्त किया कि बिसरा रिपोर्ट में विलंब के कारण इस तरह की स्थिति उत्पन्न हुई है। शीघ्र की कार्रवाई की जाएगी। एसओ के आश्वासन पर धरना को स्थगित कर दिया। इस दौरान मुन्ना रौनियार, बासदेव रौनियार, मनोज रौनियार, मिंटू रौनियार, विजय रौनियार, अशोक रौनियार, राजेंद्र रौनियार, विकास मद्धेशिया, शुभम सोनी, राजकुमार गुप्ता, ओंकार गुप्ता, वीरेंद्र रौनियार आदि मौजूद रहे।