पडरौना नगर में बिजली बकाएदारों की जांच करते एसडीओ राहुल दिवेदी व जेई सर्वेश दुबे।संवाद।
- फोटो : KUSHINAGAR
39 प्राथमिक विद्यालयों की काटी गई बिजली
17 सरकारी विभागों की भी बिजली कनेक्शन काटे गए
विद्युत निगम ने पडरौना में चलाया कनेक्शन चेकिंग का अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। बिजली निगम की तरफ से सोमवार को अभियान चलाकर बिजली के बड़े बकाएदारों पर कार्रवाई की गई। इसमें निगम की तरफ से 39 प्राथमिक विद्यालय और 17 सरकारी विभागों की बिजली काटी गई।
अवर अभियंता सर्वेश दुबे ने बताया कि उच्च प्रबंधन के निर्देश पर 10,000 से बड़े सरकारी और गैर सरकारी सभी बकायेदारों की लाइन कटवा देनी है यदि लाइन कटवाने के बाद बिना विद्युत बिल जमा किए कोई लाइन जोड़ी पाई जाती है तो उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराकर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। सोमवार को पडरौना ब्लॉक, गन्ना विभाग, टेलीफोन एक्सचेंज, एलआईयू ऑफिस, बाढ़ खंड, ग्रामीण पेयजल और 39 प्राथमिक विद्यालयों समेत अन्य विभागों की एक करोड़ से ऊपर के बकाए में लाइन कटवा दी गई है। इस दौरान लाइनमैन सिराज, देवराज, अनिल तिवारी, राजेश पांडेय, दीपक श्रीवास्तव, धनंजय मिश्रा, अजय दुबे आदि मौजूद रहे।