फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास की नई गाथा लिख रही है भाजपा सरकार: एके शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्वांचल में मेरा घर : एके शर्मा
विज्ञापन

तुर्कपट्टी महुअवा में आयोजित हुआ अभिनंदन समारोह
संवाद न्यूज एजेंसी
तुर्कपट्टी। भगवान सूर्य की तरफ से भाजपा सरकार बिना किसी भेदभाव के समाज के सभी वर्गों के लिए एक समान दृष्टिकोण रखती है। भगवान श्रीकृष्ण कर्मयोगी हैं। उनका अनुसरण कर लोगों को भी अपने सभी कर्तव्य के प्रति जागरूक रहने की जरूरत है।
विज्ञापन

यह बातें प्रदेश उपाध्यक्ष व एमएलसी एके शर्मा ने कही। वह सोमवार को तुर्कपट्टी महुअवां स्थित सूर्यमंदिर परिसर में आयोजित अभिनंदन समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा की पूर्वांचल में मेरा घर है, इसलिए इस क्षेत्र से अधिक लगाव है। उन्होंने कहा कि 2022 में भाजपा प्रदेश में दोबारा पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। कार्यक्रम को जिलाध्यक्ष प्रेमचंद मिश्र, विधायक गंगा सिंह कुशवाहा, विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, डॉ. पीके राय, शशि शर्मा आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन प्रवीण शाही और व्यास राय ने किया। इसके पूर्व चंद्रप्रकाश यादव, प्रधानाध्यापक सुनील त्रिपाठी, जयप्रकाश मिश्र, राणा प्रताप सिंह, दुर्गेश राय, सुरेंद्र राय और तुर्कपट्टी में व्यापारियों ने माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान वीरेंद्र शाही, हेमंत पांडेय, प्रफुल्ल शाही, बिट्टू शाही, विजय शर्मा, अमित राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें