फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदले मौसम के बीच युद्ध स्तर पर चल रहीं तैयारियां

विज्ञापन
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, मुख्य महापरिनिर्वाण मंदिर और बरवां फार्म में हैं पीएम के कार्यक्रम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कसया(कुशीनगर) भगवान बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली पर बने अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का बुधवार को प्रधानमंत्री उद्घाटन करेंगे। इस कार्यक्रम की तैयारी में मौसम ने थोड़ा खलल जरूर डाला है लेकिन प्रशासन बारिश के बीच ही तैयारियों को पूरा कराने में जुटा है। हवाई अड्डे, मुख्य महापरिनिर्वाण मंदिर व बरवां फार्म पर तैयारियां तेजी से चल रही हैं। रामाभार स्तूप के बगल में हेलीपैड बनाने का काम भी तेजी से चल रहा है।
अब तक की जानकारी के मुताबिक, एयरपोर्ट के उद्घाटन के लिए टर्मिनल बिल्डिंग के सामने एक पंडाल बनाया जा रहा है। जर्मन हैंगर तकनीकि वाले इस पंडाल में करीब 400 वीआईपी मेहमानों के बैठने का इंतजाम होगा। टेंट लग चुका है, बाकी तैयारियों को हर हाल में मंगलवार तक पूरा कर लिया जाएगा। ऐसा ही इंतजाम कुशीनगर के मुख्य महापरिनिर्वाण मंदिर परिसर में भी है। परिसर में तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय बौद्ध सम्मेलन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा श्रीलंका के राष्ट्रपति भी संबोधित करेंगे। इसके लिए टेंट लगाने का काम अंतिम दौर में है। यहां मेहमानों के लिए भोजन आदि का भी प्रबंध रहेगा।
विज्ञापन

पीएम छठीं शताब्दी की लेटी प्रतिमा का भी करेंगे दर्शन
कार्यक्रम की तैयारियों में जुटे अफसरों के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व श्रीलंका के राष्ट्रपति गोतबया राजपक्षे मुख्य मंदिर में स्थापित भगवान बुद्ध की छठीं शताब्दी की लेटी प्रतिमा का भी दर्शन करेंगे। इसे ध्यान में रखते हुए मंदिर की रंगाई पुताई के अलावा पार्क में बने पाथवे का चौड़ा किया जा रहा है। मुख्य मंदिर की सीढ़ियों के बगल में रैंप भी बनाया जा रहा है। मंदिर परिसर में स्थित पुरातात्विक धरोहरों के अलावा परिसर की सफाई भी कराई जा रही है।
रामाभार स्तूप के पास बन रहा है हेलीपैड
हवाई अड्डे से प्रधानमंत्री हेलीकॉप्टर से कुशीनगर आएंगे। इसे ध्यान में रखते हुए रामाभार स्तूप के नजदीक तीन हेलीपैड का निर्माण कराया जा रहा है। मैत्रेय शिलान्यास स्थल की इस जमीन पर से पानी निकालने के लिए पंपिंग सेट तो लगाया ही गया है, परिसर को मिट्टी भरकर ऊंचा भी किया जा रहा है। इसके अलावा रास्ते पर गिट्टी गिराकर रोलर चलवाया जा रहा है, जिससे कि वाहनों को आने-जाने में किसी प्रकार की असुविधा न हो।
विज्ञापन

पार्किंग एरिया की तरफ से आएंगे पीएम
रामाभार स्तूप से प्रधानमंत्री का काफिला माथा कुंवर मंदिर के समीप बने पुरातत्व विभाग के पार्किंग स्थल तक पहुंचेगा। पार्किंग स्थल की ओर से ही प्रधानमंत्री मंदिर परिसर में प्रवेश करेंगे। कार्यक्रम की समाप्ति के उपरांत इसी रास्ते वह वापस भी लौटेंगे। मुख्य मंदिर स्थित कार्यक्रम स्थल पर भी चुनिंदा लोगों को ही प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें