सपा सरकार ने हवाई अड्डे के लिए दिए थे 207 करोड़
संवाद न्यूज एजेंसी
कसया। सपा सरकार ने कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा के निर्माण के लिए 207 करोड़ रुपये अवमुक्त कर अंतरराष्ट्रीय स्वरूप देने का कार्य किया था। इसका भूमि पूजन पूर्व कैबिनेट मंत्री ब्रह्माशंकर त्रिपाठी ने तीन अप्रैल 2016 को किया था। इसके बाद से ही निर्माण कार्य शुरू हुआ था।
ये बातें सपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार यादव ने कही। वे सोमवार को कसया नगर स्थित एक होटल सभागार में पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की तरफ से इस हवाई अड्डा का लोकार्पण करने के कार्यक्रम में जनता की गाढ़ी कमाई का अपव्यय किया जा रहा है, ऐसा नहीं होना चाहिए। लोकार्पण का कार्यक्रम प्रधानमंत्री दिल्ली से भी कर सकते थे। इस मौके पर राजेश पांडेय, अलाउदीन अंसारी आदि मौजूद रहे।