फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर्फ रंग नहीं, दिल लगाकर खेलें होली : चंद्रप्रभा

Thu, 13 Mar 2025 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जानकीनगर। क्षेत्र के शिवपुर बुजुर्ग के शिव मंदिर के परिसर में बुधवार को अटल वेलफेयर ट्रस्ट कुशीनगर की ओर से होली मिलन का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने कहा कि होली भाईचारे का त्योहार है, सारे गिले शिकवे भुलाकर हम सबको होली खेलना चाहिए।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा चंद्र प्रभा पांडेय ने कहा कि होली हमें समरसता का संदेश देता है। हमें सिर्फ रंग लगाकर ही नहीं बल्कि एक दूसरे से दिल लगाकर गले मिलना चाहिए व होली के शुभकामनाएं देनी चाहिए।
कार्यक्रम को संतोष दत्त राय, मनोज पांडेय, जदयू नेता शैलेन्द्र प्रताप सिंह, अमिय गुप्ता, अनिल पांडेय, अजय लाल श्रीवास्तव ने भी संबोधित किया। आयोजक बलिराम यादव ने आभार प्रकट किया। इस दौरान रामजीत गुप्ता, हरी किशोर यादव, बसंत गिरी, मुरली सिंह, अनिल मल्ल, प्रियरंजन, मनोज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


.........
अबीर-गुलाल लगाकर दी होली की शुभकामना
पकवा इनार। कुशीनगर स्थित बुद्ध इंटर कॉलेज में बुधवार की शाम होली मिलन का कार्यक्रम हुआ। इसमें नगर के बुद्धिजीवियों व संभ्रांत नागरिकों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। होली मिलन समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद राजेश पांडेय ने कहा कि होली रंगों का त्योहार है। इसे भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाया जाए।

चेयरमैन प्रतिनिधि राकेश जायसवाल ने कहा कि प्रत्येक वर्ष होली पर्व मनाया जाता है। रंगों का त्योहार होने के साथ आपस में मिलजुल रहने का संदेश देता है। समारोह में फाग गीत भी पेश हुए। इस मौके पर दिव्येंदु मणि त्रिपाठी, शैलेंद्र प्रताप सिंह, अंशु मणि त्रिपाठी, वेद प्रकाश मिश्र, तेज प्रताप शुक्ल, दिनेश गुप्ता, प्रभुनाथ सिंह, गिरिजेश सिंह, अशोक सिंह, सचिन पाठक आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें