पडरौना। सदर एसडीएम कार्यालय में बुधवार को राजनीतिक दल के प्रतिधियों के साथ बैठक हुई। इसमें 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके युवाओं को मतदाता बनाने एवं शादी शुदा महिलाओं के नामों का विलोपन मतदाता सूची से करने को लेकर रणनीति बनाई गई।
एसडीएम व्यास नारायाण उमराव ने कहा कि 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके युवाओं एवं युवतियों को मतदाता बनने के लिए अपील करें। उन्होंने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से मतदाता सूची पारदर्शी एवं निर्विवाद संपन्न कराने में सहयोग करने की बात कही। इस दौरान विवेकानंद शुक्ल, विश्वरंजन आनंद, किशोर यादव, योगेंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे।
तमकुहीराज प्रतिनिधि के अनुसार तहसील सभागार में एसडीएम ऋषभ देवराज पुंडीर की अध्यक्षता में तमकुहीराज राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इसमें मतदाता सूची पारदर्शी एवं निर्विवाद रूप से तैयार कराने में मदद की अपील की। इस दौरान विनोद सिंह राजपूत, मन्नू मिश्रा, प्रभु गुप्ता, राकेश यादव, ओमप्रकाश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।