जिले के 25 केंद्रों पर होगी ‘पेट’ की परीक्षा
‘पेट’ की परीक्षा में शामिल होंगे साढ़े 25 हजार परीक्षार्थी
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। जिले में 24 अगस्त को पेट ( प्रारंभिक अर्हता परीक्षा) की परीक्षा होगी। इसके लिए जिले में 25 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन परीक्षा केंद्रों पर दो पॉलियों में 25644 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा केंद्र पर परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पूर्व परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने और शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न कराने के लिए पूरी चौकसी बरती जाएगी। इसकी तैयारियां जिला प्रशासन की तरफ से शुरू कर दी गई हैं।
24 अगस्त को होने वाली पेट की परीक्षा में प्रथम पाली की परीक्षा सुबह दस बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक होगी। लेकिन परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों का प्रवेश परीक्षा शुरू होने के एक घंटे पहले प्रवेश दिया जाएगा। इस परीक्षा को शुचिता पूर्ण संपन्न कराने के लिए प्रत्येक केंद्र पर केंद्र व्यवस्थापक के अलावा एक-एक स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे। जिन परीक्षा केंद्रों पर 500 से अधिक परीक्षार्थी होंगे वहां अलग से एक सहायक स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात होंगे। पेपर ले आने और उत्तर पुस्तिका ले जाने की जिम्मेदारी केंद्र पर तैनात स्टैटिक मजिस्ट्रेट की होगी। इसके अलावा तीन से चार परीक्षा केंद्रों पर एक-एक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। प्रत्येक गतिविधि की निगरानी सीसीटीवी कैमरे से होगी। केंद्र पर पुलिस कर्मी तैनात किए जाएंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक मनमोहन शर्मा ने बताया कि परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी गई है। प्रत्येक केंद्र पर एक-एक केंद्र व्यवस्थापक के अलावा एक-एक स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे। जिन केंद्रों पर परीक्षार्थियों की संख्या 500 से अधिक है, वहां अलग से एक सहायक स्टैटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती होगी। तीन से चार केंद्रों के बीच एक मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे।
इन केंद्रों पर होगी पेट की परीक्षा
पडरौना के उदित नारायण इंटर कॉलेज, उदित नारायण पीजी कॉलेज, भारतीय इंटर कॉलेज, स्योबाई कमला देवी टिबड़ेवाल कन्या इंटर कॉलेज, सेंट जेवियर्स सीनीयर सेकेंड्री स्कूल, लिहसन बुद्घिस्ट इंटर कॉलेज, केएल इंटरनेशनल स्कूल, जेडीएस इंटरनेशनल स्कूल, हनुमान इंटर कॉलेज पडरौना, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, मिशन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परसौनी कला, जिला मुख्यालय स्थित गीता इंटर नेशनल स्कूल, शाकुंतल इंटर कॉलेज, कुशीनगर के बुद्ध पीजी कॉलेज, बुद्ध इंटर कॉलेज, कसया के महर्षि अरविंद विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, नवजीवन इंटर कॉलेज, हैरिटेज इंटर नेशनल स्कूल, निरंकारी इंटर कॉलेज, नवल इंटर कॉलेज के अलावा ब्रह्मर्षि हरिहर कृपालु इंटर कॉलेज भैंसहां, जनता हायर सेेकेंड्री स्कूल रामकोला, सरस्वती बाल विद्या मंदिर रामकोला, किसान इंटर कॉलेज साखोपार, श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज हाटा।