फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण की गिरफ्त में भानपुर का पंचायत भवन

विज्ञापन
विज्ञापन
अतिक्रमण की गिरफ्त में भानपुर का पंचायत भवन
विज्ञापन

भूसा, बखार रखते हैं गांव के लोग, बकरियां भी बांधते हैं
संवाद न्यूज एजेंसी
बनकटा बाजार। एक तरफ शासन-प्रशासन की तरफ से नए पंचायत भवनों के निर्माण से लेकर उन्हें आधुनिक संसाधनों से सुसज्जित करने पर जोर दिया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर फाजिलनगर क्षेत्र के भानपुर गांव में बना पंचायत भवन जर्जर हो गया है। न तो यहां नया पंचायत भवन बन रहा है और न ही पुराने का जीर्णोद्धार हो रहा है। इसमें भूसा और बखार रखा जा रहा है तथा बकरियां बांधी जा रही हैं। इस वजह से पंचायत भवन से जुड़े कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
फाजिलनगर क्षेत्र के भानपुर के ग्रामीणों की मानें तो यहां कभी भी ग्राम सभा की बैठक नहीं होती है। करीब 20 वर्ष पहले बना पंचायत भवन देखरेख के अभाव में जर्जर हो गया है। इसमें झाड़ियां उग गई हैं। इस पंचायत भवन को लेकर न तो गांव के जिम्मेदार गंभीर दिख रहे हैं और न विभागीय अधिकारी।
विज्ञापन

इस गांव के निवासी देवनारायण यादव बताते हैं कि जब से यह पंचायत भवन बना है, कोई अधिकारी अभी तक नहीं आया। न ही ग्राम प्रधान की तरफ से कोई बैठक की जाती है। इसमें भी लोगों ने भूसा और बखार और अन्य सामान रख दिया है। इसके अलावा बकरियां भी बांधते हैं। इसमें बना शौचालय भी क्षतिग्रस्त हो चुका है। ग्रामीण फुलेना गुप्ता और लल्लन गुप्ता ने बताया कि अधिकारी इस पंचायत भवन को खाली भी नहीं करा रहे हैं। ग्राम प्रधान नबी रसूल ने बताया कि बहुत जल्द इसका सौंदर्यीकरण कराकर यहां अधिकारियों के साथ ग्रामीणों की बैठक कराई जाएगी।
विज्ञापन

फाजिलनगर की बीडीओ सुप्रिया ने बताया कि जल्द कमेटी गठित कर फाजिलनगर में बने पंचायत भवन का निरीक्षण कर उन्हें दुरुस्त कराया जाएगा। जहां आवश्यकता होगी, वहां नए पंचायत भवन बनाए जाएंगे। ग्राम प्रधान और ग्रामीणों की बैठक कराकर उनकी समस्याएं सुनी जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें