फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं चहारदीवारी नहीं, कहीं मिली गंदगी

विज्ञापन
विज्ञापन
कहीं चहारदीवारी नहीं, कहीं मिली गंदगी
विज्ञापन

स्कूलों में लगे इंडिया मार्क टू हैंडपंप से निकल रहा दूषित पानी
संवाद न्यूज एजेंसी
कुबेरस्थान। पडरौना ब्लॉक के कई परिषदीय विद्यालयों में अभी तक बाउंड्रीवाल का निर्माण ही नहीं हो सका है। स्कूल परिसर में लगे इंडिया मार्क टू हैंडपंप दूषित पानी दे रहे हैं। अराजकतत्वों की तरफ से पानी की टंकी का कनेक्शन तोड़ देने से शौचालय में पानी नहीं पहुंच रहा है। कुछ स्कूलों में बने अतिरिक्त कक्ष भी जर्जर हालत में पड़े हैं।
मंगलवार को क्षेत्र के महारानी गांव के प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालय में दो शौचालयों का निर्माण कार्य चल रहा था। विद्यालय परिसर में शौचालय, पानी और बाउंड्रीवाल का निर्माण हुआ है, लेकिन विद्यालय परिसर में काफी पहले बना पंचायत भवन अब पूरी तरह जर्जर हो चुका है। प्रधानाध्यापक सुनील कुमार दूबे ने बताया कि विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चे कई बार खेलते-खेलते जर्जर पंचायत भवन में चले जाते हैं। इससे दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है। इसे ध्वस्त करने के लिए संबंधित विभाग को पत्र भेजा जा चुका है, लेकिन अभी तक कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन

बेलवनिया गांव के चौहान टोला स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में शराब की खाली शीशियां फेंकी मिलीं। सफाई का अभाव था। अतिरिक्त कक्ष का दरवाजा और फर्श क्षतिग्रस्त था। शौचालय का दरवाजा और टोटियां भी टूटी हुई थीं। प्रधानाध्यापक अखिलेश श्रीवास्तव ने बताया कि विद्यालय परिसर का बाउंड्रीवाल होने के बाद भी कुछ अराजकतत्व विद्यालय बंद होने के बाद दीवार फांदकर स्कूल में चले आते हैं। वह स्कूल परिसर में ही बैठकर शराब पीते हैं और शराब की खाली शीशियां परिसर में ही छोड़कर चले जाते हैं। जब सुबह शिक्षक विद्यालय आते हैं तो उसकी साफ-सफाई कराते हैं।
प्राथमिक विद्यालय बेलवनिया बाबू टोला में पानी, शौचालय, बाउंड्रीवाल सब कुछ सही था। लेकिन त्योहारों के दौरान विद्यालय बंद होने से गांव के अराजकतत्वों ने पानी की टंकी से जुड़ा पाइप तोड़ दिया। इससे शौचालय में पानी की समस्या उत्पन्न हो गई है। प्रधानाध्यापक कुमुद सिंह ने बताया कि इसे ठीक कराने का प्रयास चल रहा है। विद्यालय से सटे उत्तर दिशा में एक तालाब है। लेकिन उसके सामने बाउंड्रीवाल नहीं बना है। इससे स्कूल में पढ़ने आने वाले बच्चों को खेलते समय तालाब में गिरने का भय बना रहता है। इस समस्या से उच्चाधिकारियों को कई बार अवगत कराया जा चुका है। लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
प्राथमिक विद्यालय बड़गांव में बाउंड्रीवाल का निर्माण नहीं हो सका है। इस विद्यालय के ठीक सामने एक बड़ा तालाब है। इससे बच्चों के लिए खतरे अंदेशा बना हुआ है। विद्यालय में बना अतिरिक्त कक्ष बीते कई वर्ष से जर्जर हो चुका है। ग्राम पंचायत चुनाव से पूर्व विद्यालय में शौचालय का निर्माण कार्य तो हो गया, लेकिन टंकी नहीं बनने से वह बेकार पड़ा हुआ है। प्रधानाध्यापक व्यास सिंह का कहना है कि इस समस्या से उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन

पडरौना के बीईओ अनूप गुप्ता ने बताया कि परिषदीय स्कूलों में बाउंड्रीवाल, शौचालय समेत 18 पैरामीटर पर निर्माण कार्य कायाकल्प योजना के तहत पंचायती राज विभाग को कराना है। इसकी सूची बनाकर संबंधित विभाग को पहले ही दी जा चुकी है। विद्यालय में अराजकतत्वों के प्रवेश की जानकारी अब हुई है। इसकी जांच कर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें