फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी नेबुआ नौरंगिया का हाल 16-32-12

विज्ञापन
विज्ञापन
संसाधन व चिकित्सकों की कमी से जूझ रहा है नेबुआ नौरंगिया सीएचसी
विज्ञापन

77 गांव के करीब दो लाख आबादी के इलाज का जिम्मा है इस पर
संवाद न्यूज एजेंसी
पकड़ियार बाजार /कुशीनगर। नेबुआ - नौरंगिया सीएचसी पर पद के सापेक्ष कर्मचारियों की तैनाती और चिकित्सकीय उपकरण उपलब्ध नहीं हैं। इससे क्षेत्र के लोगों का इलाज के लिए बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल रही है। अस्पताल में पर्याप्त डॉक्टर नहीं होने से इलाज के लिए अस्पताल पहुंचने मरीजों को वापस जाकर प्राइवेट चिकित्सकों से इलाज कराना पड़ता है।
नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र की 77 ग्रामसभा की दो लाख 23 हजार 759 लोगों के इलाज का जिम्मा कोटवा स्थित नेबुआ नौरंगिया सीएचसी सीएचसी पर है। इस ब्लॉक क्षेत्र में दो पीएचसी भी संचालित है। कोटवा के सीएचसी पर छह चिकित्सक, चार नर्स, दो फार्मासिस्ट, एक स्वीपर और एक वार्ड ब्वाय का पद सृजित है। लेकिन इस अस्पताल में इस समय में केवल चार चिकित्सक, दो नर्स, एक वार्ड ब्वाय और दो लैब टेक्नीशियन ही तैनात है। उपकरण के नाम पर सिर्फ वैक्सीन रखने के लिए रेफ्रिजरेटर और आक्सीजन उपलब्ध है। महिला चिकित्सक की भी तैनाती नहीं है। इससे महिलाओं को मजबूरन पुरुष चिकित्सक से इलाज कराना पड़ रहा है। अस्पताल में लैब तो है, लेकिन सिर्फ जनरल जांच को छोड़ कर अन्य टेस्ट मरीजों को मुंहमांगे दामों पर प्राइवेट पैथोलॉजी में कराना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन उपकरणों की है आवश्यकता
इस अस्पताल में एक्सरे मशीन, अल्ट्रासाउंड मशीन, नेत्र परीक्षण मशीन के अलावा महिला, दंत, आंख और बाल विशेषज्ञ की तैनाती भी नहीं है। इस संबंध में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. संतोष गुप्ता का कहना है कि उपकरणों व चिकित्सक के तैनाती के लिए विभाग को पत्र भेज कर अवगत करा दिया गया है। शासन स्तर से ही व्यवस्था होनी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें