फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृत महोत्सव के तहत लोगों को दी गई योग शिक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृत सरोवर जल और पर्यावरण संरक्षण के लिए वरदान : सांसद
विज्ञापन

रहसू बाजार (कुशीनगर )। क्षेत्र के नदवाविशुनपुर गांव में बुधवार को अमृत सरोवर योजना का शिलान्यास किया गया। इस योजना के तहत करीब चालीस लाख की लागत से स्वर्गीय कोमल राय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अमृत सरोवर का निर्माण किया जाएगा। देवरिया सांसद डॉ. रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि गांव में बनने वाले अमृत सरोवर जल और पर्यावरण संरक्षण के लिए वरदान है। देश की संस्कृति गांव में बसती है।
सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री ने गांव के तालाबों को विकसित करने के लिए इस योजना का शुभारंभ किया है। इसके निर्माण से गांव के लोगों को स्वच्छ वातावरण में टहलने का अवसर भी प्राप्त हो सकेगा। युवाओं को तैराकी के क्षेत्र में भविष्य संवारने का अवसर मिलेगा। पिकनिक स्पॉट हब के रुप में भी विकसित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि सरकार लोगों को जल संरक्षण व पर्यावरण संरक्षण के लिए तमाम प्रयास कर रही है, जिससे लोगों को स्वस्थ रखा जाय। फाजिलनगर विधायक सुरेंद्र सिंह कुशवाहा ने कहा कि इस सरोवर के साथ अन्य तालाबों को भी ग्रामसभा द्वारा सुंदरीकरण कर किनारे पर पेड़ लगाए जाएं, जिससे पर्यावरण का संरक्षण हो सके।
विज्ञापन

कार्यक्रम को भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेमचंद्र मिश्रा, भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राधेश्याम पांडेय, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राजेश जायसवाल प्रधानसंघ के ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह कुशवाहा, मुकुल तिवारी, रामाशीष सिंह बघेल, विनय तिवारी, दिग्विजय सिंह आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन

इस दौरान ग्राम प्रधान प्रमिला देवी, विश्वविजय सिंह, मस्तराज सिंह, दुर्गेश राय, राणाप्रताप मिश्रा, नंदकिशोर पांडेय, विजय मिश्रा, अरविंद कुशवाहा, विजय सिंह, संजय श्रीवास्तव, विजयशंकर तिवारी, दिनेश सिंह, मारकंडेय प्रसाद, झुनेंद्र सिंह, दिनेश सिंह, हरेराम सिंह, दिनेश्वर गिरी, सुरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें