फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत सरकार ने स्वतंत्रा सेनानी के सम्मान में जारी किया डॉक टिकट जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
आजादी की लड़ाई में योगदान पर मिला सम्मान
विज्ञापन

बनकटा बाजार (कुशीनगर)। बनकटा बाजार क्षेत्र के निवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी डॉ. प्रह्लाद प्रजापति पर भारत सरकार ने डाक टिकट जारी किया है। मंगलवार दोपहर भारत सरकार के डाक विभाग ने इसकी घोषणा की। इससे क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

डॉक्टर प्रह्लाद ने अपनी इस उपलब्धि के लिए भारत सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने बताया कि वह उत्तर प्रदेश स्वतंत्रता सेनानी संघ के अध्यक्ष हैं। देश को आजाद कराने में उनका अहम योगदान रहा है। उन्होंने बताया कि उनके चाचा रामफल प्रजापति एक महान स्वतंत्रता सेनानी थे। अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ उन्होंने कई बार आजादी का बिगुल फूंका जिससे उनको जेल जाना पड़ा था। चाचा के साथ ही डॉ. प्रह्लाद ने भी अंग्रेजों से लड़ाई लड़ी। यातनाएं सहने के बाद भी हार नहीं मानी। इसलिए भारत सरकार से हमें कई बार सम्मानित होने का मौका मिला। उनकी उपलब्धि से क्षेत्र में बधाई देने वालों का ताता लगा हुआ है। उनकी इस उपलब्धि पर वीर बली प्रसाद गुप्ता, विश्वनाथ प्रजापति, अनिल प्रजापति, सुनील प्रजापति, मैनेजर गुप्ता ग्राम प्रधान, रामाशंकर शाही, शकुंतला देवी, नीरज प्रजापति, अरुण प्रजापति, पप्पू भारद्वाज, डॉ. रतन, डॉक्टर तस्लीम सहित अन्य लोगों ने खुशी जताते हुए बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें