फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोखिम में डालकर जनमानस की.सेवा

विज्ञापन
विज्ञापन
सांसद ने चिकित्सकों को सम्मानित कर बढ़ाया मान
विज्ञापन

दुदही (कुशीनगर)। कोविड महामारी को नियंत्रित करने में अपने जान की जोखिम में डालकर जनमानस की सेवा करने वाले चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टॉफ, व सफाई कर्मी का आज देश ऋणी है। चिकित्सक को ईश्वर का दर्जा प्राप्त है। चिकित्सा सेवा से बढ़कर समाज में कोई सेवा नहीं है।
विज्ञापन

यह बात बुधवार को ब्लॉक सभागार में चिकित्सकों को सम्मानित करते हुए देवरिया सांसद डॉ. रमापति राम त्रिपाठी ने कही। कार्यक्रम के शुरुआत में भगवान धन्वंतरी के चित्र पर पुष्प अर्पण किया गया। अध्यक्षता डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह ने की जबकि कार्यक्रम का संचालन सांसद प्रतिनिधि राधेश्याम पांडेय ने किया। मुख्य अतिथि का ईओ विनय कुमार मिश्र, प्रमुख प्रतिनिधि लल्लन गोड़, भाजपा नेता गिरिजेश जायसवाल, मंडल अध्यक्ष दीपराज खरवार, राजेन्द्र सिंह, नवीन ओझा, कोविड में उत्कृष्ट सेवा देने के लिए सांसद के द्वारा सम्मानित होने वालों में सीएचसी प्रभारी डॉ. मारकंडेय चतुर्वेदी, पूर्व सीएचसी प्रभारी डॉ. एके पांडेय, डॉ. नितिन कुमार, डॉ. जेपी शाह, डॉ. विनय यादव, डॉ. अरविंद कुमार, डॉ. वृजेन्द्र कुमार, डॉ. संदीप, डॉ. शमश रजा, डॉ. सुभाष यादव, पूनम यादव, डॉ. एसपी चंद, डॉ.रेखा गुप्ता, डॉ. नाजिया सुल्तान, डॉ. गणेश पांडेय, जन्मेजय सिंह, डॉ. विनोद गुप्ता, डॉ. राजकिशोर गुप्ता, डॉ. रविरंजन श्रीवास्तव, डॉ. दीपक कुशवाहा, विजय गुप्ता, डॉ. राजन कुशवाहा, डॉ. मुशीर,डॉ. कुलसुम अख्तर,डॉ. राजन सिंह , डॉ. संदीप यादव, डॉ. छाया यादव, इसराफिल सिद्दीकी सहित आदि को अंग वस्त्र और पुष्प गुच्छ देकर सांसद ने सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें