तीन किलोमीटर की दौड़ में मोहन और पूनम ने मारी बाजी
- जिला स्टेडियम परिसर में आयोजित हुई ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता
- युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल की तरफ से हुआ आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। जिला स्टेडियम में मंगलवार को युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल की तरफ से दौड़ प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें जिले के सभी ब्लॉकों के बालक और बालिका वर्ग के खिलाड़ी प्रतिभाग किए।
युवा कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष डॉ. विभ्राटचंद कौशिक ने प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए कहा कि सरकार खेल को बढ़ावा देने के लिए खिलाड़ियों को पर्याप्त संसाधन उपलब्ध करा रही है। इन संसाधनों का उपयोग कर ग्रामीण स्तर के खिलाड़ी भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं।
आयोजक जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी रामजीत ने डॉ. विभ्राटचंद कौशिक को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इसके बाद हुई तीन किलोमीटर की बालक वर्ग की दौड़ में मोहन चौहान और बालिका वर्ग की पूनम निषाद, 1500 मीटर की दौड़ में बालिका वर्ग की पूनम निषाद और बालक वर्ग में आकाश सिंह ने प्रथम स्थान हासिल किया। खेल का संचालन बीओ पीआरडी रामप्रवेश यादव व नीरज सिंह ने किया। निर्णायक अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी बीएन मिश्रा, व्यायाम प्रशिक्षक अनिल कुमार मिश्रा, धीरेंद्र सिंह, संजय सिंह, महेश कुमार, भोला यादव रहे। अंत में सफल खिलाड़ियों को परियोजना निदेशक रामनाथ भगत ने पुरस्कृत किया।
इस दौरान जिला क्रीड़ाधिकारी रवि निषाद, नंदलाल मल्ल, शशिप्रभा सिंह, सत्यम तिवारी, शैलेंद्र कुमार, विवेक कुमार गोंड, अशोक चौबे, ऋषिकेश यादव, आदर्श, रामाश्रय कन्नौजिया, बृजेंद्र कुशवाहा, नंदकिशोर गुप्ता, रामानंद कुशवाहा, सिंहासन सिंह, मोतीलाल, पतिराम शर्मा, आनंद तिवारी, अमरनाथ, गिरजेश शुक्ला, रवि कुमार, वीरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
चार सौ मीटर की दौड़ में वंदना और सिकंदर रहे विजयी
संवाद न्यूज एजेंसी
जटहां बाजार। क्षेत्र के चैती मुसहरी स्थित संविलयन विद्वालय परिसर में मंगलवार को ब्लॉक स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें दौड़, खो-खो, कबड्डी आदि खेलों में कई प्रतिभागीय शामिल हुए।
प्रभारी बीएसए अजय कुमार तिवारी व बीईओ देवमुनि वर्मा ने कहा कि खेल से शरीर स्वस्थ होता है। इसलिए इस तरह के आयोजन में अधिक से अधिक बच्चों को प्रतिभाग करना चाहिए। सबसे पहले प्राथमिक स्तर 200 मीटर की दौड़ हुई। इसमें विशाल तथा 400 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता में वंदना व सिकंदर ने बाजी मारी। इसी प्रकार कबड्डी प्रतियोगिता में उच्च प्राथमिक विद्यालय बालिका वर्ग में जंगल शाहपुर तथा बालक वर्ग में कंठीछपरा के प्रतिभागियों ने जीत हासिल की। इसके अलावा लंबी कूद, ऊंची कूद, खो-खो आदि खेलों का भी आयोजन हुआ।
इस दौरान प्रमोद कुमार यादव, संजय कुमार मिश्र, जाकिर अंसारी, नरेंद्र तिवारी, खेल शिक्षक शाहिद अनवर, बहादुर प्रसाद, मनोज गुप्ता, मुहम्मद शहाबुद्दीन, नीलम कुशवाहा, अंकिता तिवारी, संजय गुप्ता, संजय यादव, अशोक कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
कबड्डी में सेंदुरिया ने मारी बाजी
फोटो है।
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरवलिया बाजार। क्षेत्र के राजपाकड़ के सीताराम चौराहा स्थित गेंदा खेली मैदान में मंगलवार को ब्लॉक स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें दौड़, कबड्डी समेत कई खेलों का आयोजन हुआ।
प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए विधायक गंगा सिंह कुशवाहा ने कहा कि खेल प्रतियोगिता के आयोजन से छात्रों के खेल प्रतिभा में निखार आती है। बीईओ तमकुही अंकिता सिंह ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। सबसे पहले प्राथमिक स्तर पर 50 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता हुई। इसमें दिलशान सौ मीटर की दौड़ में नासिर अंसारी, 200 मीटर में दिलशाद अली ने प्रथम स्थान मिला। जूनियर वर्ग की 400 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता में फूलकुंवर प्रजापति स्थान हासिल किया।
इस दौरान अमरनाथ यादव, शंभू यादव, देवेंद्र ओझा, नारायण प्रसाद, रामप्रकाश शर्मा, अंजनी सिंह, अजय सिंह, राजू सिंह, अजय शर्मा, कृपाशंकर चौधरी, सुजीत सिंह, विद्योतमा वर्मा, सुनीता वर्मा, संतोष राय, मिनहाज अहमद सिद्दीकी, राकेश प्रताप सिंह, वीरेंद्र कुशवाहा, विजय यादव आदि मौजूद रहे।