फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाल्ट ठीक करते करंट से मिस्त्री की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फाल्ट ठीक करते करंट से मिस्त्री की मौत
विज्ञापन

दुदही। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के नरहवाडीह गांव में रात के तकरीबन साढ़े नौ बजे ट्रांसफार्मर पर चढ़कर फाल्ट ठीक करते समय करंट की चपेट में आने से बिजली मिस्त्री की मौत हो गई। इस घटना के बाद से बिजली मिस्त्री के परिवार में कोहराम मच गया।
बताया जा रहा है कि चाफ गांव के निवासी रमाकांत यादव (32) दुदही विद्युत उपकेंद्र पर प्राइवेट बिजली मिस्त्री का कार्य करते थे। शनिवार की रात तकरीबन साढ़े नौ बजे नरहवाडीह गांव के तिवारी टोला की बिजली आपूर्ति बंद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिस्त्री बिजली उपकेंद्र से शटडाउन लेकर ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी को दूर करने का प्रयास कर रहे थे। तभी अचानक बिजली आ गई। वह ट्रांसफार्मर पर ही झुलस गए, जिससे उनकी मौत हो गई। गांव के लोगों ने परिजनों को सूचना दी। मौके पर परिजन और गांववाले पहुंच गए। परिजन शव से लिपटकर विलाप करने लगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें