फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पुरस्कृत हुए विद्यालय के मेधावी विद्यार्थी

Mon, 01 Apr 2024 05:05 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तुर्कपट्टी। किसान उच्चतर माध्यमिक विद्यालय घोरठ शंकरपुर में शनिवार को वार्षिक परीक्षा का अंकपत्र वितरित किया गया। सर्वाधिक अंक पाने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य अजय कृष्ण सिंह ने कहा कि किसी भी क्षेत्र में सफलता एक दिन का परिणाम नहीं होती है। उसके लिए लक्ष्य बनाकर निरंतर प्रयास करना पड़ता है। विद्यार्थियों को लक्ष्य के प्रति सजग होकर ईमानदारी के साथ कठिन परिश्रम करना चाहिए। उन्होंने जैबुननेशा, दिव्या कुशवाहा, अंगीरा चौहान, अंकित कुशवाहा, अनूप यादव, अंकित कुशवाहा, करिश्मा कुशवाहा, गुंजन यादव, शोभा कुशवाहा, नीलेश पटेल, शहनवाज अंसारी, करन कुशवाहा, मोनिका शर्मा, शबनम खातून, जास्मीन, आकाश गोंड़, किशन यादव, सत्येंद्र वर्मा, गरिमा पटेल, शाहिना खातून, दिशा पटेल, इफ्तेखार अंसारी, गुड्डू गुप्ता, अमित यादव आदि को पुरस्कृत किया। इस दौरान अमरनाथ पांडेय, ओमप्रकाश शर्मा, महातम गुप्ता, चंद्रशेखर पटेल, सिराजुद्दीन अंसारी, विनोद कुमार पांडेय, बृजेश पटेल, रणवीर सिंह, सुनील गुप्ता, इबराना परवीन, शिवनाथ पासवान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें