फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड्डा में मालगाड़ी डिरेल, कई ट्रेनें प्रभावित

Tue, 09 Aug 2016 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कुशीनगर
विज्ञापन
पटरी से उतरी मालगाड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गोरखपुर-नरकटियागंज रेलखंड के खड्डा रेलवे स्टेशन पर गोरखपुर आ रही एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई। मालगाड़ी की दो बोगियां एक-दूसरे के ऊपर चढ़ गईं। इसके चलते सत्याग्रह एक्सप्रेस, बांद्रा एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों को एक से डेढ़ घंटे तक अलग-अलग स्टेशनों पर रोकना पड़ा। गोरखपुर से सहायता यान मंगाकर बोगियों को पटरी पर लाया गया। दुर्घटना के लिए स्टेशन मास्टर व लोको पायलट एक-दूसरे को दोषी ठहरा रहे हैं।
विज्ञापन


बिहार की तरफ से आ रही मालगाड़ी मंगलवार को दोपहर 12:05 बजे खड्डा रेलवे स्टेशन पर पहुंची। लाइन नंबर तीन पर खड़ी मालगाड़ी का इंजन सीधे गति अवरोधक तोड़ते हुए आगे निकल गया। ऐसे में इंजन के पीछे लगी दो बोगियां एक-दूसरे पर चढ़ गईं। इस हादसे में सहायक लोको पायलट प्रभात कुमार की आंख के पास हल्की चोट आई। इसके चलते सिसवां से खड्डा आ रही मालगाड़ी को पश्चिमी सिगनल पर ही रोकना पड़ा, जबकि बांद्रा व सत्याग्रह एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें अलग-अलग स्टेशनों पर रोक दी गईं। करीब एक घंटे के बाद मेन लाइन को साफ करके ट्रेनों की आवाजाही शुरू कराई गई।

लोको पायलट इम्तियाज आलम और सहायक लोको पायलट प्रभात कुमार ने बताया कि उन्हें डिपार्चर र्स्टाटर मिला तभी उन्होंने गाड़ी आगे बढ़ाई, जबकि खड्डा के स्टेशन मास्टर बी. लाल का कहना है कि लोको पायलट ने सिगनल को नजरअंदाज कर गाड़ी आगे बढ़ा दी, जिसके चलते दुर्घटना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें