फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएमओ के समर्थन में आए जिला पंचायत सदस्य

Mon, 08 Aug 2016 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कुशीनगर
विज्ञापन
बैठक ‌‌हुई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 मंत्री राधेश्याम सिंह और अपर मुख्य अधिकारी के बीच चल रहे विवाद के मामले में सोमवार को फिर तल्खी तेज हुई। जिला पंचायत अध्यक्ष की अगुवाई में सर्किट हाऊस में जिला पंचायत सदस्यों की बैठक हुई। इसमें एएमओ के साथ हुए दुव्र्यवहार की निंदा करते हुए कुछ लोगों पर विकास कार्य में बाधा डालने का आरोप लगाया गया। बैठक से पहले अध्यक्ष व सदस्यों ने जिला पंचायत पहुंचकर एएमओ के समर्थन में आंदोलन कर रहे कर्मचारियों को भी समर्थन दिया गया।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिला पंचायत अध्यक्ष  हरीश कुमार राणा ने कहा कि जिस टेंडर को लेकर महीने भर से विवाद किया जा रहा है उसकी प्रक्रिया में पारदर्शिता और नियमों का पूरा ख्याल रखा गया है। इसके बावजूद कुछ लोग आरोप लगा रहे हैं। ऐसे लोगों की परवाह किए बिना विकास कार्यों पर ध्यान दिया जाना चाहिए। उन्होंने बैठक में शामिल सभी सदस्यों से सहयोग की अपील की। इस बैठक के दौरान अपर मुख्य अधिकारी को फोन पर अपशब्द कहने के मामले पर भी चर्चा हुई। सदस्यों ने एएमओ के साथ हुए दुव्र्यवहार की निंदा की।।
इस दौरान फूलबदन कुशवाहा, रिजवान, संजय सिंह मुन्ना, सुरेंद्र राय, अरुण सिंह, अब्दुल मन्नान, देवतानंद, प्रेमचंद यादव, जुबैर अहमद, राघवेंद्र प्रताप सिंह, राजेंद्र कुमार पांडेय, विमला, सुधीर कुमार गोंड, संदीप श्रीवास्तव, धनंजय सिंह, रामनारायण यादव सहित कई जिला पंचायत सदस्य मौजूद थे। जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश राणा ने दावा किया है कि इस बैठक में कुल 60 जिला पंचायत सदस्य मौजूद थे। केवल विभागीय कामकाज में व्यवधान उत्पन्न करने वाले कुछ लोग ही नहीं आए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें