फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखपालों ने कालीपट्टी बांधकर कार्य किया

Sat, 20 Aug 2016 11:48 PM IST
kushinagar
विज्ञापन
ध्‍रना - फोटो : santosh verma
विज्ञापन
पडरौना। वेतन विसंगति दूर करने की मांग को लेकर आंदोलनरत पडरौना क्षेत्र के लेखपालों ने शनिवार को भी काली पट्टी बांधकर कार्य किया। पडरौना कोतवाली में थाना समाधान दिवस के दौरान कई लेखपाल मौजूद थे।
विज्ञापन


लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष संजीवन मिश्र, पडरौना तहसील अध्यक्ष रामनक्षत्र शर्मा, मंत्री रमेश, हेमंतलाल, शिवेंद्र प्रताप सिंह, ब्रह्मा प्रसाद, देवकीनंदन, हीरालाल सिंह, संतोष, प्रद्युम्र राव और योगेंद्र गुप्ता सहित कई लेखपाल पडरौना कोतवाली में पहुंचे। इन लोगों ने कालीपट्टी बांधकर कार्य किया।
रामकोला प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के लेखपाल शनिवार को रामकोला के थाना समाधान दिवस में एसडीएम अरुण कुमार और एसओ श्यामलाल यादव ने लोगों की समस्याएं सुनीं। यहां मौजूद लेखपाल शिवमुरारी लाल श्रीवास्तव, विद्या तिवारी, हाशिम अली, इशहाक अली, राजेंद्र चौबे सहित अन्य लेखपालों ने वेतन विसंगति दूर करने सहित छह मांगों को लेकर कालीपट्टी बांधकर अपना विरोध जताया। कप्तानगंज थाने पर लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष मुकुट बिहारी की अगुवाई में लेखपालों ने थाना समाधान दिवस का बहिष्कार कर दिया। लेखपालों ने अपनी बांह पर कालीपट्टी भी बांध रखी थी। इन लेखपालों ने अपनी मांगों के समर्थन में चार घंटे तक धरना दिया। इनकी मांग थी कि वेतन विसंगति दूर की जाए, लेखपाल संवर्ग का पदनाम राजस्व उपनिरीक्षक एवं शैक्षिक योग्यता स्नातक की जाए आदि। इस दौरान महामंत्री अनिल कुमार त्रिपाठी, विपिन मणि त्रिपाठी, कमल चौहान, चंद्रभान मल्ल, रामाज्ञा  लाल, सुधीर गुप्ता, ओमप्रकाश पांडेय, विद्यासागर तिवारी, देवेश पांडेय, आशुतोष कुमार, शिवांगी मिश्रा, राधारानी, गौतमी उपाध्याय, प्रतीक्षा गुप्ता आदि मौजूद थीं। पटहेरवा प्रतिनिधि के अनुसार इलाके के लेखपालों ने भी कालीपट्टी बांधकर विरोध जताया। कसया तहसील के मंत्री नंदलाल पाठक, कन्हैया यादव, राधेश्याम सिंह, उदय प्रताप सिंह, दिव्या श्रीवास्तव, हरिनारायण गुप्ता, नर्वदेश्वर सिंह सहित कई लेखपाल शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें