लालबाबू गुप्ता बने जिलाध्यक्ष
प्रदीप चहाड़िया जिला संरक्षक बनाए गए
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। सोमवार को नगर में भारतीय उद्योग व्यापार एकीकरण मंडल की जिला कार्यसमिति की बैठक हुई। प्रदेश संयोजक प्रकाश वर्मा एवं लालबाबू गुप्ता की देखरेख में बैठक हुई। इसमें जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया।
सर्वसम्मति से लालबाबू गुप्ता को जिलाध्यक्ष, प्रदीप चहाड़िया को जिला संरक्षक, गोपाल गुप्ता को जिला महामंत्री सतीश कुमार, ढेला प्रसाद, शिवजी और पृथ्वी को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया। सौरभ वर्मा को नगर अध्यक्ष, संदीप वर्मा नगर उपाध्यक्ष, गोपाल टिबड़ेवाल कोषाध्यक्ष, अनिल अग्रवाल महामंत्री, विनय जायसवाल युवा जिलाध्यक्ष, मीडिया प्रभारी मोहम्मद आसिफ को बनाया गया। इनके अलावा आनंद गुप्ता को रामकोला प्रभारी, मानिक चंद वर्मा कप्तानगंज प्रभारी, लल्लन यादव अध्यक्ष खिरकिया, तमकुहीराज अध्यक्ष जितेंद्र सिंह पटेल सहित अन्य लोगों को जिम्मेदारी सौंपी गई।