फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुशीनगर बवाल की इनसाइड स्टोरी: नौका टोला में पत्थर फेंका...विवाद हुआ गोला बाजार में; कसया में कई जगह हुई तकरार

Fri, 29 Sep 2023 11:44 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर

सार

कुशीनगर जिले के कसया में ईद मिलादुन्नबी पर निकले जुलूस पर किसी ने नौका टोला में पत्थर फेंका, यहां मामला निपट गया, लेकिन बवाल गोला बाजार में हुआ। नौका टोला से निकले जुलूस में शामिल युवकों से कई जगह तकरार हुई। पुलिस की लापरवाही की वजह से विवाद बढ़ा।
विज्ञापन
Kushinagar ruckus - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुशीनगर जिले के कसया में ईद मिलादुन्नबी पर निकले जुलूस में पुलिस अगर चौकन्नी रहती तो बवाल इतना नहीं बढ़ा होता। गोला बाजार मुख्य चौराहा पर नौका टोला के जुलूस पर किसी ने एक पत्थर फेका था, लेकिन वहां पर मामला सुलझ गया। यह बात जुलूस में शामिल लोगों ने वहां ड्यूटी पर तैनात पुलिस वालों से कही, लेकिन इसे गंभीरता से नहीं लिया। 
विज्ञापन


जिसका नतीजा रहा कि गोला बाजार मोहल्ले के अंदर जुलूस दाखिल होते ही बवाल बढ़ गया। स्थानीय पुलिस की लचर व्यवस्था के कारण एसपी धवल जायसवाल और एएसपी रितेश सिंह को कसया पहुंचकर कमान संभालनी पड़ी।

कसया नगर में ईद मिलादुन्नबी की जुलूस को सफल संपन्न कराने के लिए एसपी ने सख्त निर्देश दिया था, लेकिन कसया पुलिस ने इसे गंभीरता से नहीं लिया और निकलने वाले जुलूस के रूट के हिसाब से पुलिस वालों की ड्यूटी नहीं लग सकी। सुबह करीब 11 बजे कसया ओवरब्रिज पर तीन ट्राली पर ऊंचे बंधे डीजे के साथ जुलूस पहुंचा और जाम लग गया। यहां पर सिर्फ एक सिपाही सक्रिय दिखा, बाकी दरोगा और ट्रैफिक पुलिसवाले किनारे खड़े होकर बात करते नजर आए।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: स्वस्थ पेशे की बीमार तस्वीर: एम्स में सांठगांठ से चल रहा दलाली का खेल, रेफर की आड़ में बेच रहे मरीज

प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो नौका टोला के जुलूस में शामिल युवकों ने कई जगह उल्टी सीधी हरकत की। गोला बाजार मुख्य चौराहा पर जब जुलूस में थोड़ा विवाद हुआ, उसी दौरान पुलिस सतर्क हो गई और मोहल्ले के अंदर जुलूस जाने से रोक दी होती तो शायद यह बवाल नहीं हुआ होता। डीजे पर बार-बार एक दल के नेता के विवादित भाषण बजाने की शिकायत भी सिपाहियों के पास आई, लेकिन इसे पुलिस ने हल्के में लिया।

एसपी के कसया थाने पर पहुंचने के बाद कई थाने की पुलिस और पीएसी बल की ड्यूटी लगा दी गई है। गोला बाजार के जिस गली में पथराव का वीडियो वायरल हो रहा है। वह गली रामजानकी मठ पर जाती है। जुलूस में शामिल युवक दूसरे पक्ष पर पहले जुलूस में ईट फेंकने की बात कह रहे हैं, जबकि दूसरे पक्ष के लोग बेवजह उपद्रव करने की बात कह रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: डॉक्टर से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने दो लोगों को उठाया, पुलिस के हाथ लगे अहम सुराग

इस घटना को लेकर दोनों समुदाय के बीच तनाव का माहौल है। गोला बाजार में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि कुछ उपद्रवी युवक पथराव किए हैं। उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है। नगर का माहौल शांत हैं। पुलिस और पीएसी तैनात कर दिया गया है।

इसे भी पढ़ें: भारत से आयात होने वाले खेप को लेकर अलर्ट: केले में पनामा रोग से नेपाल में खौफ, सीमा पर सख्ती

वायरल वीडियो से पथराव करने वालों की पहचान में जुटी पुलिस

कसया नगर के गोला बाजार में हुए बवाल के बाद एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें जुलूस में शामिल युवक और किशोर एक मकान पर ईट फेंक रहे हैं और समूह में दौड़ते हुए भाग रहे हैं। पुलिस मकान में पथराव करने वाले युवकों की पहचान वायरल वीडियो के जरिए करने में जुटी है। विवाद के बाद नौका टोला के अधिकांश युवक घर छोड़कर फरार हो गए हैं। हिरासत में कई लोगों को लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।

इसे भी पढ़ें: नौ घंटे खड़ी रही ट्रेनें: जगतबेला स्टेशन के पास टूटा ओएचई लाइन, लखनऊ की ओर से आने वाली 25 ट्रेनें प्रभावित

कसया में ईद मिलादुन्नबी के जुलूस के दौरान हुए उपद्रव

कसया में ईद मिलादुन्नबी के जुलूस के दौरान हुए उपद्रव में तीन लोग घायल हो गए। उन्हें कसया सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज हुआ।मिली जानकारी के अनुसार उपद्रवी जिस समय पथराव करते हुए भाग रहे थे, तभी तीन लोगों को चोटें आईं। घायलों में जिब्राहिम की 16 वर्षीय पुत्री मुस्कान, महेंद्र यादव के 17 वर्षीय पुत्र नितेश यादव और मुस्तफा की 23 वर्षीय पुत्री शाहिना खातून शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें: सी-प्लेन : गोवा-गुजरात जाएंगे जीडीए के अधिकारी... तकनीकी विशेषज्ञों से करेंगे रायशुमारी
विज्ञापन

जुलूस के दौरान उपद्रव के मामले में 16 नामजद, कई अज्ञात पर केस, 13 गिरफ्तार

कसया में ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर निकले जुलूस के दौरान हुए उपद्रव और पथराव के मामले में पुलिस प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। केस दर्ज करने से लेकर गिरफ्तारी तक की कार्रवाई चल रही है।एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि इस मामले में 16 नामजद और कई अज्ञात के खिलाफ मारपीट, बलवा, धार्मिक उन्माद फैलाने आदि आरोपों में केस दर्ज किया गया है। इनमें से 13 नामजद को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस घटना में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है। जो भी दोषी मिलेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें