फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखा: नौकरी का झांसा देकर युवती को बेचा, हरियाणा के अधेड़ से कराई शादी; लड़की ने फोन कर मां को बताई आपबीती

Fri, 29 Sep 2023 12:16 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर

सार

कुशीगर की युवती को नौकरी का झांसा देकर बेचने का मामला सामने आया है। उसकी हरियाणा के अधेड़ से शादी कर दी गई। युवती को एक लाख में बेचा गया। पुलिस ने दो नामजद और एक अज्ञात महिला पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
लड़की की धोखे से अधेड़ से शादी कराई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुशीनगर के पडरौना से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसके बारे में जानकर आप चौंक जाएंगे। नौकरी का झांसा देकर हरियाणा में बेची गई कुशीनगर की युवती से अधेड़ ने शादी रचा ली है। मंदिर में हुई शादी के दौरान युवती को बेचने वाली दो महिलाएं भी शामिल रही हैं। मां के पास फोन कर युवती ने यह जानकारी दी है। 
विज्ञापन


युवती ने शादी की तस्वीर वहां की एक महिला का मोबाइल फोन लेकर व्हाट्सएप से भेजी है। पुलिस ने तीन महिलाओं पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती आरोपी दो महिलाएं काजल व कुसुम के संपर्क में करीब ढाई माह पूर्व आई। 

आर्थिक तंगी से परेशान युवती को नौकरी दिलाने का झांसा देकर महिलाओं ने जाल में फंसाया। युवती कप्तानगंज में काजल व कुसुम के किराए के आवास में रहने लगी। युवती ने घरवालों को बताया था कि वह कप्तानगंज नगर में बिस्किट फैक्टरी में काम कर रही है।
विज्ञापन


करीब एक माह पूर्व युवती और घरवालों से संपर्क टूट गया। युवती की मां परेशान हो गई और काजल के कमरे पर पहुंची। काजल ने बताया कि वह किसी नौकरी के चक्कर में कहीं इंटरव्यू देने गई है। दो-चार दिन में आ जाएगी, लेकिन उसकी बेटी घर नहीं आई तो इसकी चिंता बढ़ने लगी।

बीस दिन पूर्व युवती ने हरियाणा में किसी महिला के मोबाइल फोन से अपनी मां से बात की और रोते हुए बताई कि कुसुम और काजल ने मुझे हरियाणा के एक व्यक्ति के घर एक लाख रुपये में बेचा है और मंदिर में अधेड़ से शादी करा दी है। मेरा आधार कार्ड, मोबाइल, पर्स अपने पास रख लिया है।

 

उसने बताया है कि मैं यहां कैसे पहुंची हूं, मुझे खुद पता नहीं है। किसी तरह घर बुला लो, नहीं तो जान दे दूंगी। वहां की महिला के मोबाइल फोन से व्हाट्सएप से मंदिर में हुई शादी की तस्वीर भेजी है। एक तस्वीर में आरोपी महिला कुसुम और काजल भी खड़ी हैं। इसकी जानकारी होने के बाद युवती की मां काजल के पास गई और केस दर्ज कराने की बात कही।

 

काजल ने एक सप्ताह के अंदर युवती को वहां से लाने का भरोसा दिलाया, लेकिन मोबाइल फोन बंद कर लिया। मां ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने कप्तानगंज नगर के किसान चौक पर किराए के मकान में रहने वाली कुसुम, काजल और काजल की अज्ञात मौसी के खिलाफ युवती को हरियाणा में बेचने का केस दर्ज कर लिया है।

 
विज्ञापन

कप्तानगंज थाने के प्रभारी एसओ अजय कुमार यादव ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। युवती से मोबाइल पर बात हुई है। उसे वहां से लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें