फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुशीनगर से महोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर महोत्सव -तमकुही ने तुर्कपट्टी और मोतीचक ने सुकरौली को हराया
विज्ञापन

गुरवलिया बाजार (कुशीनगर)। कुशीनगर महोत्सव के अंतर्गत बरवा राजापाकड़ के सीताराम चौराहा स्थित गेंदा खेली मैदान में बृहस्पतिवार को क्रिकेट प्रतियोगिता का छठां और सातवां लीग मैच हुआ। इसमें क्रमश: तमकुही ने तुर्कपट्टी व मोतीचक ने सुकरौली को पराजित कर क्वार्टर फाइनल में स्थान सुरक्षित कर लिया।
पहले मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए तुर्कपट्टी की टीम ने निर्धारित 10 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 86 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी तमकुही की टीम के बल्लेबाज मंटू ने 10वें ओवर की तीसरी गेंद पर छक्का मारकर जीत दिला दी। मैन आफ द मैच मंटू ने दो विकेट भी लिया। मैच का शुभारंभ उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष शंभू यादव, मंत्री देवेंद्र ओझा, कोषाध्यक्ष अमरनाथ यादव, जूनियर शिक्षक संघ के अध्यक्ष राम प्रकाश शर्मा, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र कुशवाहा आदि ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
विज्ञापन

दिन के दूसरे मैच में टास हारकर मोतीचक की टीम ने निर्धारित 10 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 105 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी सुकरौली की टीम नौ विकेट के नुकसान पर 83 रन ही बना सकी। मोतीचक ने मैच जीतकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। अप्पू को मैन आफ द मैच चुना गया। मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि सपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य मुहम्मद इलियास अंसारी, विशिष्ट अतिथि शिक्षक जेपी राय, प्रधानाचार्य नीरज शाही ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। आयोजक विनय राय ने आभार प्रकट किया। अरविंद सिंह व जितेंद्र वर्मा ने अंपायरिंग, राजन सिंह व प्रिंस शुक्ल ने कमेंट्री व सिद्धार्थ कुमार स्कोरिंग की। आयोजन समिति के सदस्य विनोद पांडेय, दिनेश तिवारी, धनंजय राय, राजकुमार गिरी, राकेश जायसवाल, सौरभ जायसवाल, प्रधान मुन्नीलाल गोंड, अजय निगम, प्रिंस पांडेय, अजहरुद्दीन, फिरोज, आशीष पांडेय, केन यूनियन के उपाध्यक्ष सत्येंद्र उर्फ गुड्डू शुक्ल आदि मौजूद रहे।
कुशीनगर महोत्सव : शिवतांडव देख दर्शक भावविभोर
कुबेरस्थान। कुशीनगर महोत्सव के अंतर्गत बुधवार की रात प्राचीन कुबेरस्थान शिवमंदिर परिसर में सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान स्थानीय कलाकारों के साथ साथ दूरदराज से आए कलाकारों ने भी अपने स्वर के जादू बिखेरे व मनमोहक झांकियों की प्रस्तुति से सबको मंत्रमुग्ध किया। सांस्कृतिक संध्या की शुरुआत युवा कलाकार अभिषेक ने गणेश वंदना से की। इसके बाद उन्होंने छठ पूजा से संबंधित भोजपुरी गीत प्रस्तुत कर श्रोताओं का मन मोह लिया। निप्पू यादव ने अपने भोजपुरी गीत के जरिए भगवान शिव की बरात व विवाह का वर्णन किया। धीरज राव, कसया से आए शिवम, रिया, शिवांगी, स्वेता आदि कलाकारों ने शिव तांडव, काली नृत्य प्रस्तुत किया जिसे देखकर श्रोता तालियों को नहीं रोक सके। भोजपुरी कलाकार नंदन- चंदन जुड़वा भाइयों ने भोजपुरी व राष्ट्रीय गीत प्रस्तुत कर समा बांधा। कार्यक्रम के आयोजक विनय राय ने आए हुए कलाकारों व अथितियों को सम्मानित किया तथा उनका आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर ग्राम प्रधान सुरेंद्र गुप्ता, मुनीब यादव, सुरेंद्रनाथ तिवारी, विनोद मणि त्रिपाठी, ओमप्रकाश गुप्ता, दुर्गादयाल तिवारी, राजेंद्र सिंह, प्रियम पांडेय, यशवंत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें