फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ट्रांसफार्मर फटने से महिला की मौत मामले में एक्सईएन, एसडीओ समेत चार पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। रविंद्रनगर धूस थाना क्षेत्र के कोहड़ा गांव में 22 जून को घर के पास लगा ट्रांसफार्मर ब्लास्ट होने से महेश्वर सिंह, पत्नी और दो बच्चे झुलस गए थे, घर में रखा सामान भी जल गया था। इलाज के दौरान महेश्वर की पत्नी की मौत हो गई थी। मामले में कोर्ट के आदेश पर बिजली निगम के कुबेरस्थान बिजली उपकेंद्र से जुड़े एक्सईएन, एसडीओ, जेई और लाइनमैन पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

कोहड़ा गांव निवासी महेश्वर सिंह ने 21 जून 2026 को कुबेरस्थान उपकेंद्र पर घर के पास लगे ट्रांसफार्मर तेल का रिसाव होने की शिकायत की थी। आरोप है कि लाइनमैन प्रमोद यादव आया और ट्रांसफार्मर के पास कुछ देर रुका और खराबी को बिना ठीक किए चला गया।
22 जून को सुबह करीब आठ बजे महेश्वर सिंह अपने परिवार के साथ घर के बरामदे में बैठे थे, इस दौरान अचानक ट्रांसफार्मर ब्लास्ट हो गया और महेश्वर के घर में आग लग गई। इसमें उनकी पत्नी अंगीरा सिंह, तीन वर्षीय बेटा शिवाय, पांच वर्षीय शौर्य और महेश्वर सिंह झुलस गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज कुशीनगर में भर्ती कराया गया था। प्रशासन की निगरानी में झुलसे परिवार के सदस्यों का इलाज शुरू हुआ। अंगीरा की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया था।
विज्ञापन

इलाज के दौरान 28 जून को अंगीरा की मौत बीआरडी मेडिकल कॉलेज में हो गई। इसके बाद महेश्वर कोर्ट का शरण ली। कोर्ट के आदेश रविंद्र नगर धूस पुलिस ने एक्सईएन, एसडीओ नाम अज्ञात, कुबेरस्थान जेई रहे अरविंद मणि, लाइनमैन प्रमोद यादव पर प्राथमिकी दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें