फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कप्तानगंज-थावे रेल मार्ग का भी होगा विद्युतिकरण

Fri, 30 Mar 2018 12:09 AM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
विज्ञापन
विद्युतिकरण। - फोटो : कुश्ाीनगर ब्यूरो
विज्ञापन
कप्तानगंज। पूर्वोत्तर रेलवे के गोरखपुर नरकटियागंज रेल खंड का विद्युतिकरण कार्य हो रहा है। प्रथम चरण में गोरखपुर से कप्तानगंज तक का कार्य कराया गया है। 40 किलोमीटर लंबी इस रेल लाइन का बीते 23 मार्च को ट्रायल भी हो चुका है। शुक्रवार को सीआरएस निरीक्षण के बाद इस रूट पर इलेक्ट्रिक इंजन से ट्रेन संचालन शुरू हो जाएगा। इसके बाद कप्तानगंज से छपरा कचहरी तक विद्युतिकरण का कार्य शुरू होगा। लगभग 200 किमी लंबे इस रेल मार्ग के विद्युतिकरण में 100 करोड़ रुपये से अधिक का खर्च प्रस्तावित है।
विज्ञापन


विद्युतिकरण कार्य अप्रैल महीने में शुरू होकर सितम्बर महीने तक पूर्ण हो जाएगा। इसके अलावा कप्तानगंज-पनियहवा मार्ग का विद्युतिकरण कार्य भी तेजी से चल रहा है। शुक्रवार को गोरखपुर से कप्तानगंज जंक्शन के बीच इलेक्ट्रिक ट्रेन के संचालन के लिए सीआरएस निरीक्षण के लिए रेल प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है।
गोरखपुर से कप्तानगंज तक विद्युतिकरण कार्य पूर्ण होने के बाद अब कप्तानगंज-थावे-छपरा कचहरी तक भी विद्युतिकरण कार्य होगा।

अप्रैल महीने से ही इस कार्य की शुरूआत हो जाएगी। इसे अगले छह महीने में पूर्ण करना है। इसके अलावा कप्तानगंज से पनियहवा तक भी कार्य तेजी से हो रहा है। गोरखपुर-कप्तानगंज जंक्शन के बीच इलेक्ट्रिक ट्रेन शुरू करने के लिए शुक्रवार को सीआरएस निरीक्षण होगा। कप्तानगंज के स्टेशन अधीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार को सीआरएस का निरीक्षण होना है। इसके बाद इस रूट इलेक्ट्रिक ट्रेनों के संचालन की घोषणा हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें