अधूरे सामुदायिक शौचालय की हुई जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
टेकुआटार। हाटा ब्लॉक के गांव भठही बाबू में बुधवार को सुकरौली एडीओ पंचायत ने गांव में बने सामुदायिक शौचालय की जांच की। उन्होंने जांच में सामुदायिक शौचालय में अधूरे निर्माण कार्यों की रिपोर्ट बनाकर उच्चाधिकारियों को सौंपने की बात कही।
ग्रामीणों ने गांव में बने पांच लाख सत्तर हजार रुपये की लागत से बने सामुदायिक शौचालय में धांधली की शिकायत की थी। इसे गंभीरता से लेते हुए डीपीआरओ ने जांच का निर्देश दिया था। बुधवार को जांच करने पहुंचे सुकरौली एडीओ पंचायत रामअशीष गौतम ने सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच की। उन्होंने बताया कि सामुदायिक शौचालय के निर्माण में कुछ कार्य अभी अधूरा मिला है। इसकी जांच रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंपी जाएगी। इस दौरान ग्राम प्रधान सुभाष मद्धेशिया, लालबाबू, दीनानाथ, देवेंद्र मिश्र, छोटेलाल, ओमकार, गोरख, चंद्रभूषण मिश्र और बैजनाथ आदि मौजूद रहे।