फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने टीकाकरण प्रतिशत दर बढ़ाने के दिए निर्देश

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में कोविड टीकाकरण प्रगति की समीक्षा बैठक करते जिलाधिकारी एस.राजलिंगम। - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
डीएम ने टीकाकरण प्रतिशत दर बढ़ाने के दिए निर्देश
विज्ञापन

पडरौना। कलेक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार शाम को कोरोनारोधी टीकाकरण की समीक्षा बैठक की गई। डीएम ने स्वास्थ्य विभाग को टीकाकरण का प्रतिशत बढ़ाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम एस. राजलिंगम ने कहा कि जिले में टीकाकरण का प्रतिशत राज्य स्तर पर काफी कम है। डोर-टू-डोर सर्वे कर टीकाकरण का सर्टिफिकेट चेक करें। जिन्हें टीका नहीं लग सका है, उन्हें लगाएं। उन्होंने तीसरी लहर की चुनौती को देखते हुए आगाह किया कि जिन लोगों ने टीका नहीं लगवाया है, वे दूसरे लोगों के लिए भी खतरा बन सकते हैं। डीएम ने टीकाकरण के लिए गाड़ी की उपलब्धता से संबंधित एसडीएम को निर्देश दिए। सीडीओ अनुज मलिक ने बताया कि सीएमओ कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाएं और टीकाकरण की सभी गाड़ियों तथा वैक्सीनेशन प्रक्रिया की लगातार निगरानी करें। इस दौरान सीएमओ सुरेश पटारिया समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें