फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घायलों को जिला अस्पताल से मिली छुट्टी

विज्ञापन
नौरंगीया गांव अपने घर पहुंचीं पायल, माला, प्रीति और पुष्पा। - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
घायलों को जिला अस्पताल से मिली छुट्टी
विज्ञापन

मौत के कुएं में गिरकर 11 लोग हुए थे घायल
पिपरा बाजार (कुशीनगर)। नेबुआ नौरंगिया थानाक्षेेत्र के नौरंगिया गांव के स्कूल टोला में 16 फरवरी को कुएं में गिरने से घायल हुए लोगों की हालत में सुधार होने के बाद मंगलवार को जिला अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। जिला अस्पताल में दस लोगों का इलाज चल रहा था।
विज्ञापन

नौरंगिया गांव के स्कूल टोला में 16 फरवरी को मांगलिक कार्यक्रम के दौरान कुएं में गिरने से दो बच्चियों समेत 13 महिलाओं की मौत हो गई थी। जबकि 11 घायल हो गए थे। हादसे के बाद उनकी हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कुछ की हालत में सुधार होने पर डॉक्टर ने छुट्टी दे दी थी, लेकिन सोमवार को एक बालक और एक किशोरी की हालत फिर खराब हो गई थी। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टर ने उनका सिटी स्कैन कराया था। रिपोर्ट सामान्य होने और हालत ठीक होने पर डॉक्टर ने सभी घायलों को छुट्टी दे दी। जगरोशनी, तन्नू, लीलावती, पायल, माला, प्रीती, काजल, उपेंद्र, पुष्पा, अंश अपने घर चले आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें