अंडर-19 में हाटा, अंडर-17 में पडरौना और अंडर-14 में कप्तानगंज की टीम रही विजेता
जानकीनगर। क्षेत्र के साखोपार इंटर कॉलेज परिसर में मंगलवार को जनपदीय माध्यमिक विद्यालयी कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में जिले की कुल पांच तहसीलों से बालक वर्ग में तीन-तीन टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में अंडर-19 में हाटा, अंडर-17 में पडरौना और अंडर-14 में कप्तानगंज की टीम विजेता रही।
मुख्य अतिथि प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक राजीव कुमार मल्ल, विशिष्ट अतिथि जनता इंटर कॉलेज सोहसा मठिया के प्रधानाचार्य कपिलदेव प्रसाद ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता शुरू कराई। इसके बाद शुरू हुई प्रतियोगिता में अंडर-19 में हाटा, अंडर-17 में पडरौना और अंडर-14 में कप्तानगंज की टीम विजेता रही। विजेता टीमों को गोल्ड मेडल शील्ड पुरस्कार आदि देकर सम्मानित किया गया। अंत में प्रधानाचार्य डॉ. अखिलेश सिंह ने सभी अतिथियों के प्रति आभार जताया। प्रतियोगिता में मुख्य निर्णायक की भूमिका अनिल कुमार मिश्र ने निभाई।
इस दौरान नवनीत लाल, पवन कुमार पांडेय, कनिष्क कुमार सिंह, पूनम सिंह, गिरिजेश कुमार सिंह, सोनभद्र सिंह, ज्ञान सागर, यशवंत सिंह, मकसूदन, शैलेश कुमार, आलमगीर आलम, रजनीश चौबे, राकेश कुमार मिश्रा आदि मौजूद रहे।