11 महिला लाभार्थियों में निशुल्क गैस कनेक्शन वितरित
- बटेसरा में उज्ज्वला योजना से गैस कनेक्शन वितरित किया गया
संवाद न्यूज एजेंसी
कसया। ब्लॉक के गांव बटेसरा में उज्ज्वला योजना के तहत 11 महिला लाभार्थियों को निशुल्क गैस कनेक्शन दिया गया। इस दौरान उन्हें सिलेंडर, चूल्हा, रेग्यूलेटर व पाइप समेत पासबुक सौंपा गया।
बुधवार को गैस वितरण के दौरान तहसीलदार मांधाता प्रताप सिंह ने कहा कि जरूरतमंदों का सहयोग मानवता है। प्रशासन की ओर से जनता को योजनाओं का लाभ दिलाए जाने का काम किया जा रहा है। ऐसे कार्य सराहनीय हैं। कहा कि बुद्धजीवियों व समृद्ध लोगों को जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आना चाहिए।
प्रबंधक व पूर्व प्रधान जनार्दन यादव ने अतिथियों का माल्यार्पण व अंग वस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। संचालन मनोज कुमार सिंह ने किया। अंत में विजय कुमार यादव ने आभार ज्ञापित किया। इस मौके पूर्ति निरीक्षक प्रदीप कुमार पांडेय, अश्वनी कुशवाहा, काशीनाथ यादव, विजय कुमार यादव, रंजीत यादव, विशाल यादव, राहुल यादव, नंद किशोर, शाबिर अंसारी, नंद सिंह, मुन्ना सिंह, सोनू सिंह, मूरत यादव आदि मौजूद थे।