फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

33.19 करोड़ से बनेगी फोरलेन सड़क

विज्ञापन
कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट को राष्ट्रीय राजमार्ग 28 से जोड़ने के लिए सड़क निर्माण को सर्वे क? - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
33.19 करोड़ से बनेगी फोरलेन सड़क
विज्ञापन

- पीडब्ल्यूडी ने शुरू किया काम, छह माह में होगा पूरा
संवाद न्यूज एजेंसी
कसया। नेशनल हाईवे से कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट को जोड़ने के लिए फोरलेन सड़क बनेगी। इस पर 33.19 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
बुधवार को कार्यदायी संस्था पीडब्ल्यूडी ने कार्य शुरू कर दिया। सड़क की कुल लंबाई दो किलोमीटर 350 मीटर है। वाहनों के आवागमन के लिए दो लेन नौ-नौ मीटर चौड़ाई के बनाए जाएंगे। सड़क के दोनों तरफ दो मीटर चौड़ी पटरी का निर्माण होगा। वहीं जलनिकासी के लिए दोनों तरफ एक-एक मीटर चौड़े नाले का निर्माण भी कराया जाएगा। इसके अलावा सड़क पर पथ प्रकाश के लिए बीच में एक मीटर चौड़ाई में जगह-जगह प्लेटफार्म तैयार किया जाएगा। पीडब्ल्यूडी का कहना है कि सड़क निर्माण में करीब छह महीने का समय लगेगा।
विज्ञापन

इस सड़क के बनने से एयरपोर्ट की टर्मिनल बिल्डिंग सीधे कुशीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग-28 से जुड़ जाएगी। इसके बनने यात्रियों को आसानी होगी।
सड़क बनाने के लिए 15 दिसंबर को जिला मुख्यालय पर एयरपोर्ट के डायरेक्टर एके द्विवेदी ने डीएम एस. राजलिंगम की मौजूदगी में एक्सईएन पीडल्यूडी हेमराज सिंह को 33 करोड़ रुपये का बैंक डिमांड ड्राफ्ट सौंपा था। इस दौरान एई शरद कुमार मिश्र, जेई आरएन राव, कमलेश यादव समेत अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें