फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदरसा के प्रधानाचार्य व शिक्षक समेत चार निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
मदरसा के प्रधानाचार्य व शिक्षक समेत चार निलंबित
विज्ञापन

बिना शिक्षण कार्य के वेतन और एरियर लेने का आरोप, होगी रिकवरी
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। नगर के जमालपुर में संचालित मदरसा में तैनात प्रधानाचार्य, दो शिक्षकों और एक लिपिक को निलंबित कर दिया गया है। इन पर बिना शिक्षण कार्य के वेतन और एरियर लेने का आरोप है। शासन के निर्देश पर उन्हें दिए गए वेतन और एरियर की रिकवरी भी होगी।
शासन की तरफ से जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी को भेजे गए पत्र में बताया गया है कि पडरौना नगर में संचालित मदरसा फैजुल उलूम दारुल तालिम इस्लामिया में तैनात प्रधानाचार्य, दो शिक्षक और एक लिपिक को मदरसा के प्रबंधक ने निलंबित कर दिया है। इन पर बिना शिक्षण कार्य के वेतन और एरियर लेने का आरोप था। इसकी पुष्टि डीएम की तरफ से गठित जांच टीम ने की थी। इसे गंभीरता से लेते हुए इनके खिलाफ निलंबन और वेतन व एरियर के रूप में दी गई धनराशि की रिकवरी का आदेश दिया गया है। इस कार्रवाई से मदरसा कर्मचारियों में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी लालमन ने बताया कि शासन के निर्देश पर मदरसा के प्रधानाचार्य रहमतुल्ला से 60,24,780 रुपये, सहायक अध्यापक मोहम्मद नुरूल्लाह से 53,12,505 रुपये, सहायक अध्यापक मोहम्मद अतहर से 38,65,019 रुपये और लिपिक मोहम्मद रिजवान अंसारी से 25,42,281 रुपये की रिकवरी करना है। इन लोगों ने बिना शिक्षण कार्य के वेतन और एरियर लिया था। इसकी रिकवरी के लिए शासन से मिले पत्र के मुताबिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें