फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामकोला पुलिस ने की कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
35 किलो गांजा के साथ चार गिरफ्तार
विज्ञापन

उड़ीसा से खरीदकर ला रहे थे गांजा
संवाद न्यूज एजेंसी
रामकोला। लक्ष्मीगंज के पास 35 किलोग्राम गांजा के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस पकड़े गए गांजा को कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन

रामकोला एसओ डीके सिंह ने बताया कि पुलिस रविवार की सुबह क्षेत्र के लक्ष्मीगंज के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान चार युवक बैग लेकर खड़े थे। पुलिस को देखकर युवक विचलित हो गए। संदेह के आधार पर तलाशी ली गई। बैग में 35 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। इसके बाद सभी आरोपियों को पुलिस थाने लाकर पूछताछ की गई। आरोपियों ने बताया कि गांजा उड़ीसा से खरीद कर बिहार लेकर जा रहे थे। उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान शंभू राम, धर्मेंद्र निषाद, संजू पटेल थाना भितहा जिला पश्चिमी चंपारण और अक्षय निवासी गौरी शुकुल थाना बरवा पट्टी जिला कुशीनगर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें