फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

250 लीटर कच्ची शराब बरामद, पांच हजार किलोग्राम लहन नष्ट किया

विज्ञापन
विज्ञापन
250 लीटर कच्ची शराब बरामद, पांच हजार किलोग्राम लहन नष्ट किया
विज्ञापन

- आबकारी और पुलिस विभाग ने की संयुक्त कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
कसया। बृहस्पतिवार को थाना क्षेत्र के भैंसहा हेतिमपुर में आबकारी व पुलिस विभाग की मंडलीय टीम ने अवैध शराब बनाने व बिक्री करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। टीम ने 250 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद किया। इसके साथ लगभग पांच हजार किलोग्राम लहन तथा काफी संख्या में कच्ची शराब बनाने के उपकरण नष्ट किए।
विज्ञापन

आबकारी निरीक्षक सत्येंद्र प्रताप, अमरनाथ कश्यप, अनिल कुमार सिंह, महराजगंज जिले के आबकारी निरीक्षक अमित दूबे, राकेश यादव, देवरिया जिले के आबकारी निरीक्षक अमरेंद्र प्रताप सिंह गोरखपुर जिले के आबकारी निरीक्षक सुरेश चंद्र मिश्र, आयुष सिंह, विनय कुमार सरोज व चौकी इंचार्ज कुशीनगर रविंद्र यादव, एसआई निर्धारिणी पांडेय, सरिता सिंह आदि की संयुक्त टीम ने भैंसहा हेतिमपुर में छोटी गंडक नदी के किनारे झाड़ियों में घुसकर कच्ची शराब के ठिकाने पर छापा मारा। मौके पर कोई नहीं मिला। वहां 250 लीटर कच्ची शराब, लगभग पांच हजार किलोग्राम लहन और काफी संख्या में कच्ची शराब बनाने के काम आने वाले बर्तन बरामद हुए। टीम ने बर्तनों को तोड़ दिया और लहन नष्ट कर दिया। मौके पर उपस्थित जिला आबकारी अधिकारी राजवीर सिंह ने बताया कि अभियान शाम तक चला। टीम को देखकर कच्ची शराब बनाने वाले भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें