फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फॉरेंसिक टीम चिता से एकत्र की अवशेष
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थिति में हुई थी महिला की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
रामकोला। थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत कुसम्हां टोला कतरौन निवासी 24 वर्षीय एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मंगलवार की शाम को मौत हो गई। परिजन उसका रात में ही दाह संस्कार कर दिए। इसकी सूचना मिलने पर मृतका के पिता ने बुधवार को रामकोला थाने में दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। इसके बाद फॉरेंसिक टीम ने पहुंचकर जली हुई चिता से अवशेष एकत्र कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

हाटा कोतवाली क्षेत्र के भिसवा निवासी परशुराम कन्नौजिया ने तहरीर देकर बताया है कि उन्होंने अपनी बेटी अंगीरा (24) की शादी रामकोला थानाक्षेत्र के कुसम्हां टोला कतरौन में की थी। शादी के बाद कुछ दिनों तक ठीक-ठाक चला, लेकिन ससुराल वाले दहेज में बाइक नहीं देने की बात कहकर कई महीनों से उसे प्रताड़ित कर रहे थे। यह सब उनकी बेटी फोन पर बताती थी। उनका कहना है कि मंगलवार की शाम अचानक अंगीरा की मौत की खबर आयी। मामले को दबाने के लिए ससुरालवालों ने आनन-फानन में बुधवार की भोर में उसका दाह संस्कार कर दिया। सूचना मिलते ही वह गांव पहुंचे और रामकोला पुलिस को सूचना दिए। मौके पर एसओ दुर्गेश सिंह मयफोर्स व फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। जांच पड़ताल की गई। मौके पर सीओ शिवाजी सिंह भी पहुंच गए और पुलिस व अन्य लोगों से पूछताछ की। सीओ खड्डा शिवाजी सिंह ने बताया कि शवदाह स्थल से फोरेंसिक टीम जांच के लिए राख और हड्डियां आदि साथ ले गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें