फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कसया में चला श्रमिकों को मुक्त कराने का अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
आठ बच्चे मुक्त, चार पर लगाया जुर्माना
विज्ञापन

पुलिस, राजस्व, स्वास्थ्य व श्रम प्रवर्तन विभाग ने मारा छापा
संवाद न्यूज एजेंसी
कसया। बाल श्रम रोकने के लिए बुधवार को चार दुकानों पर पुलिस, राजस्व, स्वास्थ्य और श्रम प्रवर्तन विभाग की संयुक्त टीम ने छापा मारा। इसमें विभिन्न दुकानों पर कार्य कर रहे आठ बाल श्रमिकों को मुक्त कराया और चार दुकानदारों पर करीब चार लाख रुपये का जुर्माना लगाया।
विज्ञापन

श्रम प्रवर्तन अधिकारी महेंद्र कुमार, एसआई विजय शंकर यादव, राजस्व निरीक्षक योगेंद्र गुप्ता, लेखपाल डॉ. शैलेंद्र दुबे, प्रवीण श्रीवास्तव, स्वास्थ्य विभाग के डॉ. गौतमजी गौरव, रमण श्रीवास्तव की टीम ने कसया फ्लाईओवर के नीचे, उसके अगल-बगल और एनएच 28 स्थित बरवा जंगल के आसपास ढाबे, होटल, मिठाई व कलपुर्जों की दुकानों पर अभियान चलाकर छापा मारा। श्रम प्रवर्तन अधिकारी महेंद्र कुमार ने बताया कि इस दौरान टीम ने दो मोटर गैरेज पर चार, एक ढाबे से एक और एक मिठाई की दुकान पर कार्य कर रहे तीन बच्चों समेत आठ बाल श्रमिकों को मुक्त कराया। इन चारों प्रतिष्ठानों पर करीब चार लाख रुपये का जुर्माना लगाकर आख्या रिपोर्ट न्यायालय को भेजी। इसके बाद टीम ने सभी बाल श्रमिकों को उनके अभिभावकों के सुपुर्द करते हुए उनकी शिक्षा एवं पुनर्वास के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें