फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफलता के लिए माता-पिता व गुरुजनों के दिशा-निर्देश में करें लक्ष्य निर्धारण

विज्ञापन
विज्ञापन
सफलता के लिए माता-पिता व गुरुजनों के दिशा-निर्देश में करें लक्ष्य निर्धारण
विज्ञापन

तमकुुुहीराज क्षेत्र के लक्ष्मीपुर बाबू स्थित श्री दुर्गाजी पब्लिक स्कूल में नारी सशक्तीकरण कार्यक्रम आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
तमकुहीराज। क्षेत्र के लक्ष्मीपुर बाबू स्थित श्री दुर्गाजी पब्लिक स्कूल में अपराजिता मुहिम के तहत नारी सशक्तीकरण गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस गोष्ठी में छात्राओं, महिलाओं सहित कुल 261 लोग शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान नारी सशक्तीकरण पर बल दिया गया।
गोष्ठी में आए पटहेरवा थाने के एसओ सुनील कुमार सिंह ने कहा कि समाज के हर क्षेत्र में महिलाओं की भूमिका अतुलनीय है। नारी एक मां, बहन, पत्नी आदि भिन्न भूमिकाओं में समाज को दिशा-निर्देश देने का कार्य करती हैं। आज की महिला अपने दायित्वों एवं अधिकारों के प्रति काफी सचेत है। यही कारण है कि समाज के हर क्षेत्र में महिलाओं को पुरुषों के कंधे से कंधा मिलाकर चलता देखा जा रहा है। उन्होंने स्कूल के छात्र-छात्राओं को इंगित करते हुए कहा कि माता-पिता एवं गुरुजनों के दिशा-निर्देश में अपने लक्ष्य का प्रयास करें। सफलता जरूर मिलेगी। भाजपा नेता केशव पांडेय ने कहा कि नारी सशक्तीकरण के लिए केंद्र एवं प्रदेश सरकार कटिबद्ध है। महिलाओं के उत्थान के लिए अनेकों योजनाएं चलाई जा रही हैं। उन योजनाओं का लाभ लेकर अपना एवं अपने परिवार का पोषण किया जा सकता है। चौकी प्रभारी समउर प्रमोद कुमार ने कहा कि पुलिस महिलाओं की सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है। उन्होंने 112, 1190 आदि टोल फ्री नंबरों की जानकारी देते हुए कहा कि किसी भी आपात स्थिति में इन नंबरों पर संपर्क कर सहायता मांगी जा सकती है। पुलिस शिकायतकर्ता की पहचान गुप्त रखते हुए तत्काल कार्रवाई करती है। महिला कांस्टेबल लक्ष्मी पाल ने कहा कि समाज की कुरीतियों एवं महिलाओं पर होने वाले अन्याय से डरें नहीं, इसका प्रतिकार करें। तभी किसी मुकाम पर पहुंच सकती हैं। उन्होंने कहा कि जब कोई स्त्री आगे बढ़ने का प्रयास करती है तो उसे समाज के चंद लोगों की ओर से हतोत्साहित किया जाता है, इस पर ध्यान ना दें। इससे पहले कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा के सामने दीप जलाकर की गई। कार्यक्रम के अंत में सभी लोगों ने महिलाओं को सशक्त करने के लिए संकल्प लिया। इस दौरान मनंजय तिवारी, ग्राम प्रधान सुगांती देवी, प्रबंधक रविंद्र कुमार, ब्रजलाल प्रसाद, मुजतबा हुसेन, हरेंद्र द्विवेदी, सैफ अली खान, दीपचंद्र प्रसाद, नसीर आलम, माया मिश्र, माया गोंड, मीनू, ज्योति कुशवाहा, विजयलक्ष्मी कुशवाहा, राजन कुशवाहा, राजेश पांडेय, अयूब अंसारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्राएं बोलीं- नारी सशक्तीकरण का प्रयास सराहनीय
कक्षा 12 की छात्रा नेहा यादव का ने कहा कि से अपराजिता मुहिम के तहत आयोजित नारी सशक्तीकरण गोष्ठी काफी सराहनीय है। कार्यक्रम में जो भी बातें बताई गईं, वह जीवन के लिए काफी उपयोगी साबित होंगी। छात्रा सूफिया खातून का कहना था इस गोष्ठी से मन में व्याप्त अनेक भ्रांतियों का निवारण हुआ। आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा मिली है। वक्ताओं ने नारी सशक्तीकरण के लिए आशा की किरण जलाने करने का कार्य किया है। गीता का कहना था कि अज्ञानतावश भविष्य की योजनाएं बनाने में असफल हो रही थी। इस कार्यक्रम ने उचित मार्गदर्शन देने का कार्य किया है। माधुरी कुशवाहा ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम हमेशा होते रहने चाहिए। इससे मन में उपजने वाले संशय को दूर किया जा सके। गोष्ठी में नारी सशक्तीकरण, नारी सुरक्षा, नारी स्वाभिमान आदि की जानकारी काफी रोचक एवं लाभप्रद रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें