फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट में घायल महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मारपीट में घायल महिला की मौत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खड्डा। सास-बहू के बीच हुई मारपीट के दौरान सास को चोट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी बहू को हिरासत में लेकर थाने ले गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम सभा विशुनपुरा बुजुर्ग के पूरब टोला में शुक्रवार की शाम संपाती (70) और बहू साधना के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ा तो दोनों के बीच मारपीट होने लगी। मारपीट के दौरान सास संपाती गिर गईं। गंभीर रूप से घायल होने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में एसआई पीके सिंह ने बताया की सास बहू के झगड़े में सास सम्पाती की मृत्यु हो गई है। बहू साधना को हिरासत में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें