फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुशीनगर: फंदे से लटका मिला चीनी मिल के डिप्टी चीफ इंजीनियर का शव, मचा हड़कंप

Sat, 13 Nov 2021 03:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

देवरिया जिले के पैना गांव के बरहज टोला निवासी विजय बहादुर सिंह (50) पुत्र स्व. रामचंद्र सिंह सेवरही चीनी मिल में पिछले नौ-दस वर्ष से ब्वायलिंग हाउस में डिप्टी चीफ इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे। वह चीनी मिल की कॉलोनी में अपनी पत्नी किरन सिंह और दो बच्चों के साथ रहते थे। उनकी पत्नी और बच्चे छठ पर्व मनाने के लिए गांव गए थे।
 
विज्ञापन
मृतक विजय बहादुर सिंह की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुशीनगर जिले के तमकुहीरोड स्थित सेवरही चीनी मिल की कॉलोनी में शुक्रवार को अपराह्न चीनी मिल के एक डिप्टी चीफ इंजीनियर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। इसके बाद पूरी कॉलोनी में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर सेवरही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई में जुट गई। पुलिस को मृतक के परिजनो का इंतजार था।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, देवरिया जिले के पैना गांव के बरहज टोला निवासी विजय बहादुर सिंह (50) पुत्र स्व. रामचंद्र सिंह सेवरही चीनी मिल में पिछले नौ-दस वर्ष से ब्वायलिंग हाउस में डिप्टी चीफ इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे। वह चीनी मिल की कॉलोनी में अपनी पत्नी किरन सिंह और दो बच्चों के साथ रहते थे। उनकी पत्नी और बच्चे छठ पर्व मनाने के लिए गांव गए थे।

बताया जा रहा है कि वह शुक्रवार को सुबह डिप्टी चीफ इंजीनियर चीनी मिल में ड्यूटी पर गए थे और पहली शिफ्ट की ड्यूटी कर शाम को आवास पर आ गए थे। उन्हें दूसरी शिफ्ट में ड्यूटी पर जाना था, लेकिन वह दूसरे शिफ्ट की होने वाली मीटिंग में नहीं पहुंचे तो अधिकारियों ने उन्हें फोन करना शुरू किया। फोन पर कोई उत्तर नहीं मिला तो एक कर्मचारी को उनके आवास पर भेजा गया। कर्मचारी उनके आवास पर पहुंचकर आवाज दिया। फिर भी कोई उत्तर नहीं मिला तो उसने वापस जाकर अधिकारियों को बताया।
विज्ञापन


उसके बाद दो तीन अधिकारी व कर्मचारी वहां पहुंचे तो देखा कि अंदर का फाटक खुला था, लेकिन बाहर का जाली वाला फाटक अंदर से बंद था। उन लोगों ने जाली वाले फाटक को धक्का देकर खोला और अंदर गए तो वहां का नजारा देखकर सकते में आ गए। क्योंकि अंदर कमरे के बेड के पास एक चादर के बने फंदे में इंजीनियर का शव छत से लटका पड़ा था। कर्मचारियों ने इसकी सूचना अपने अधिकारियों को दी। इसके बाद मौके पर अनेक कर्मचारी व अधिकारी पहुंच गए और इसकी सूचना सेवरही पुलिस को दी गई।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर सीओ फूलचंद कन्नौजिया, एसओ आशुतोष कुमार सिंह, चौकी प्रभारी राजेश कुमार मिश्र मयफोर्स मौके पर पहुंचे और घटना का मुआयना करने लगे। इस घटना की जानकारी उनकी पत्नी सहित अन्य परिजनों को भी दे दी गई। पुलिस को उनके घरवालों का इंतजार कर रही थी।

इस संबंध में सेवरही थाने के एसओ आशुतोष कुमार सिंह का कहना है कि परिजन आते हैं तो उनसे वार्ता करके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला लग रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें