जिले में आठ लोग कोरोना संक्रमित
कुशीनगर। जनपद में कोरोना संक्रमण शुक्रवार को जिले में कुल आठ लोग कोरोना संक्रमित मिले। अब जिले में एक्टिव पॉजिटिव मरीजों की संख्या 41 बची है। कोरोना महामारी की तीसरी लहर में अब तक कुल 816 लोग संक्रमित मिले हैं।
सीएमओ डॉ. सुरेश पटारिया ने बृहस्पतिवार की शाम को बताया कि 4,524 सैंपल आरटीपीसीआर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए, जबकि 3,710 सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हुई। इसमें 3,710 निगेटिव और आठ पॉजिटिव केस हैं। संक्रमित मिलने वालों में पडरौना क्षेत्र से एक, कसया से दो, सेवरही से दो, तमकुही से एक, हाटा से एक, फाजिलनगर से एक व्यक्ति शामिल है। एक्टिव पॉजिटिव मरीजों की संख्या घटकर 41 हो गई है।
सीएमओ ने बताया कि जनपद में कोरोना से के अब मृतकों की संख्या नौ है। उन्होंने बताया कि तीसरी लहर में 1,98,7013 लोगों की कोरोना जांच कराई गई है। इनमें 816 लोग संक्रमित मिले हैं, जबकि 764 लोग स्वस्थ हुए हैं। सीएमओ ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण दर 0.41 प्रतिशत और ठीक होने वालों की दर 93.20 प्रतिशत है। मृत्यु दर 01.34 प्रतिशत हो गई है। सीएमओ ने कोरोना महामारी के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जनपद के लोगों से कोविड गाइडलाइन का पालन करने की अपील की है।