फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की आठ बाइक के साथ आठ आरोपित गिरफ्तार

विज्ञापन
वाहन चोरों के गैंग का खुलासा करते पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल।संवद। - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
चोरी की आठ बाइक के साथ आठ आरोपित गिरफ्तार
विज्ञापन

हाटा कोतवाली की पुलिस ने देवरिया मोड़ से पकड़ा
पकड़े गए सभी आरोपित देवरिया के रहने वाले हैं
कुशीनगर। हाटा कोतवाली पुलिस ने अंतरजनपदीय वाहन चोरों के एक गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने वाहन चोरी के आठ आरोपितों को हाटा कस्बे के देवरिया मोड़ से गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी की आठ बाइक भी बरामद हुई। इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस कार्रवाई में जुटी है।
शुक्रवार को पुलिस कार्यालय सभागार में वाहन चोरों के गैंग का पर्दाफाश करते हुए एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि 13 मई को हाटा कोतवाली की पुलिस ने देवरिया मोड़ से आठ आरोतिपों कको गिरफ्तार किया। वाहन बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर इनके खिलाफ हाटा कोतवलाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है। एसपी ने बताया कि आरोपित जनपद के अंदर ही गाड़ियां चुराते थे। इन्हें पकड़ने में सर्विलांस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि वाहन चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया पवन यादव देवरिया जिले के महुआडीह थानाक्षेत्र के बरवा गांव का निवासी है। दूसरा आकाश मद्धेशिया पहाड़पुर थाना महुआडीह जनपद देवरिया, तीसरा अकुंश राय सोहाशा थाना गौरी बाजार जनपद देवरिया, कुलदीप खैरा बनुआ थाना गौरी बाजार जनपद देवरिया, अविनाश जंगल बेलवा थाना महुआडीह जनपद देवरिया, मनीष सिंह रामपुर बनहट थाना महुआडीह जनपद देवरिया, विकास रस्तोगी बेलवा बाजार, थाना महुआडीह जनपद देवरिया और अजय विश्वकर्मा महुअवा, थाना महुआडीह, जनपद देवरिया का निवासी है। इनके खिलाफ हाटा कोतवाली में पहले से भी मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि इन्हें गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में हाटा के कोतवाल राजेंद्र कुमार सिंह, एसआई भिक्खू राय, चंदन प्रजापति, गौरव वर्मा, रामजनम यादव, अनुराग यादव, हेड कांस्टेबल हिमांशु सिंह, कांस्टेबल सुनील यादव, विपिन पांडेय, फैजे आलम और गुलशन कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें