फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: नशे में धुत युवक ने पुलिसकर्मियों से की हाथापाई, केस दर्ज

Tue, 07 Mar 2023 08:11 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पकड़ियार बाजार। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर उर्फ कुर्मी पट्टी गांव में सोमवार की शाम नशे में धुत युवक दरोगा और सिपाहियों से भिड़ गया। दरोगा और सिपाही गांव में दो लोगों के बीच विवाद की सूचना पर पहुंचे थे।
विज्ञापन

आसपास के लोगों ने किसी तरह से बीच-बचाव की। आरोपी के खिलाफ सरकारी काम में बाधा पहुंचाने, लोक सेवक के साथ बदसलूकी करने, वर्दी फाड़ने, जानमाल की धमकी देने का मुकदमा दर्ज करके पुलिस कार्रवाई में जुटी है।
कुर्मी पट्टी गांव में सोमवार की शाम को क्रांति चौकी की पुलिस होलिका दहन स्थल पर पहुंची थी। तभी मोहल्ले में दो लोगों के बीच पुरानी रंजिश में झगड़ा हो गया। सूचना मिलने पर दरोगा देवेंद्र मिश्र अपने सहयोगी सिपाही के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों पक्षों को डांटकर मामला शांत करा दिया। यह बात वहां मौजूद सिब्बन चौधरी को नागवार गुजरी। उसने पुलिसकर्मियों को अपशब्द कहना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

दरोगा ने मना किया तो वह उनसे भिड़ गया। दरोगा और सिपाही के साथ हाथापाई करने लगा। आसपास के लोग मौके पर जुट गए। लोगों ने नशे में धुत सिब्बन को अलग किया। बाद में थाने से पहुंची पुलिस फोर्स सिब्बन को हिरासत में लेकर थाने चली गई। इस मामले में देर रात को दरोगा देवेंद्र मिश्र ने आरोपी सिब्बन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन

इस संबंध में एसएचओ अतुल कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी युवक ने शराब पी रखी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें