तय समय में पूरा करें काम : अपर आयुक्त
- न्यायिक कार्यों सहित राजस्व अभिलेखों का किया निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
कसया। मंगलवार को अपर आयुक्त गोरखपुर ने तहसील का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने न्यायिक कार्यों सहित राजस्व अभिलेखों का अवलोकन किया। मौजूद राजस्व अधिकारियों व कर्मियों को जरूरी निर्देश भी दिया।
अपर आयुक्त गोरखपुर विंध्यवासिनी राय मंगलवार दोपहर बाद कसया तहसील पहुंचे। उन्होंने एसडीएम कार्यालय में बैठकर राजस्व अधिकारियों व कर्मियों के साथ कई बिंदुओं पर चर्चा किया। उन्होंने इसके बाद संपूर्ण समाधान दिवस पंजिका, आईजीआरएस निस्तारण की अद्यतन स्थिति, पट्टा जमीन का कागजात, वादों के निस्तारण की हालात समेत सभी तरह के तहसील में होने वाले कार्यों व योजनाओं आदि की जानकारी ली और मातहतों को उन्हें तय समय में काम पूरा करने के निर्देश दिया। इस दौरान सार्वजनिक भूमि पर कब्जे को मुक्त कराने पर जोर दिया। न्यायालयों में पड़े लंबित वादों को जल्द निस्तारण की बात कही। उन्होंने कहा कि राजस्व अधिकारियों को अधिवक्ताओं से तालमेल स्थापित कर विवादों को सुलझाने का प्रयास किया जाना चाहिए। उन्होंने वहीं राजस्व वसूली में तेजी लाकर वृद्धि करने की बात कही।
वहीं नगरपालिका से निर्माण हो रहे सपहां में आरसीसी नाले व तहसील के सामाने इंटरलाकिंग का निरीक्षण किया। उसके बाद नगरपालिका कार्यालय पहुंचे। जहां 14वें 15 वें वित्त आयोग के विभिन्न पत्रावलियों को देखा। इसके अलावा पालिका के आय-व्यय की जानकारी हासिल किया। सख्ती से कहा कि गुणवत्ता व मानक के मुताबिक कार्य होना चाहिए। कमी पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
इस मौके पर एसडीएम वरुण कुमार पांडेय, तहसीलदार मांधाता प्रताप सिंह, नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि कैफूल, नगरपालिका के वरिष्ठ लिपिक ब्रजेश गौतम, परवेज आलम, कसाडा के वरिष्ठ लिपिक आशीष द्विवेदी आदि मौजूद रहे।