फंदे से लटका मिला किशोर का शव
- मंसाछापर गांव के सरेह में शाम पांच बजे देखा गया शव
संवाद न्यूज एजेंसी
जटहां बाजार। थाना क्षेत्र के खेसिया गांव के सरेह में सोमवार की शाम पेड़ से एक किशोर का शव फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही घरवाले पहुंचे और शव साथ लेते गए।
खेसिया गांव का एक किशोर किसी बात से क्षुब्ध होकर गांव के बाहर सरेह में शाम करीब पांच बजे एक पेड़ में फंदा लगाकर झूल गया। हालांकि लोगों के मुताबिक किशोर का शव जमीन पर सटा हुआ था। सूचना के बाद घरवाले पहुंचे और शव को साथ लेते गए। इसकी चर्चा पूरे क्षेत्र में है।
इस संबंध में एसओ रामचंद्र राम ने बताया कि इस घटना की जानकारी नहीं है। मंसाछापर चौकी प्रभारी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि अभी चौकीदार के माध्यम से इसकी जानकारी हुई है। पता कराया जा रहा है।